राजस्थान चुनाव: दूध पीते बच्चे को मतदान केंद्र लेकर पहुंची महिला कांस्टेबल, बोली- ड्यूटी सबसे पहले
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान हो रहा है। इस वोटिंग को निष्पक्ष और सुरक्षित रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
जैसलमेर। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान हो रहा है। इस वोटिंग को निष्पक्ष और सुरक्षित रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। चुनावों की जिम्मेदारी कंधे पर होने के कारण एक महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चे को मतदान केंद्र लेकर पहुंची। अपनी वर्दी और मां, दोनों का फर्ज निभा रही इस महिला कांस्टेबल की चर्चा हर जगह हो रही है।

जैसलमेर के भणियाणा में एक महिला कांस्टेबल अपने दूध पीते बच्चे के साथ वर्दी का फर्ज निभाने पहुंची। मतदान केंद्र पर महिला कांस्टेबल मीना अपने बच्चे को लेकर मतदाताओं की सुरक्षा में तैनात रही। मीना अपनी वर्दी और मां, दोनों का फर्ज साथ-साथ निभा रही थी। कांस्टेबल के जज्बे को देख वोट देने आए मतदाता भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।
ये भी पढ़ें: अलवर में शरद यादव का विवादित बयान, कहा- 'वसुंधरा को आराम दो, बहुत मोटी हो गई हैं'
मीना ने कहा कि उनकी ड्यूटी ही उनके लिए सबसे पहले है। वो बच्चे को लेकर किसी और पर भरोसा नहीं कर सकती थीं, इसलिए उसे अपने साथ मतदान केंद्र ले आईं। मीना ने कहा कि दोनों ही चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए वो दोनों को साथ निभा रही हैं। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसलिए चुनाव आयोग के अधिकारी भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।
राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे होने की वजह से राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ईवीएम के साथ-साथ पूरे राज्य में वीवीपैट मशीनों का उपयोग पहली बार हो रहा है। इस बार 20 लाख से अधिक मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
ये भी पढ़ें: मतदान के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने किया भारी जीत का दावा, शरद यादव को भी सुनाई खरी-खरी












Click it and Unblock the Notifications