मतदान के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने किया भारी जीत का दावा, शरद यादव को भी सुनाई खरी-खरी

जयपुर। आज राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है,राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी झलावर के झालरापाटन के पिंक बूथ में अपना वोट डाला,मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि राज्य की जनता पूरी तरह से पार्टी के साथ है, हमने विकास का काम किया है, यह विकास का वोट है, हमें पूरी उम्मीद है कि हमें बहुमत मिलेगा। आपको बता दें कि इस सीट पर वसुंधरा का पिछले 30 सालों से कब्जा है, इस सीट पर इस बार उनके खिलाफ पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह खड़े हैं, जिसके कारण यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

'जनता हमारे साथ, ये विकास का वोट है'

वोट डालने के बाद वसुंधरा ने शरद यादव के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस बयान से स्तब्ध है, अगर इतना बड़ा नेता अपनी वाणी पर संयम ना रख पाए तो काफी बुरा लगता है, शरद यादव का बयान महिलाओं का अपमान है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Elections 2018: झालरापाटन से उतर तो गए हैं मानवेन्द्र, पर क्या भेद पाएंगे वसुंधरा का किला ?

शरद यादव ने महिलाओं का अपमान किया: राजे

मालूम हो कि गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन प्रचार के दौरान शरद यादव ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी की, जिसने राजनीतिक मर्यादाएं तोड़ दी।

बहुत मोटी हो गई हैं राजे: शरद यादव

बहुत मोटी हो गई हैं राजे: शरद यादव

अलवर में एक रैली को संबोधित करते ह्ए शरद यादव ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं, पहले पतली थी। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी हैं। इतना ही नहीं लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव ने कहा कि राजस्थान में शाम 7 बजे के बाद सरकार काम नहीं करती है। यादव के इस बयान की भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है और माफी मांगने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+