राजस्थान में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बीच सीएम पद को लेकर क्या बोले सचिन पायलट और अशोक गहलोत

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर आ रहे रुझानों में काफी हद तक कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंच गई है। राज्य में पार्टी को मिले जनता के समर्थन के बाद राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रुझानों में भी कांग्रेस सरकार बनाने के करीब है। आज का दिन हमारे लिए काफी अहम है क्योंकि आज ही के दिन राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। आज से पांच साल पहले भाजपा को 165 सीट मिले थे। लेकिन इस बीच तमाम चुनाव में बीजेपी मात खाती चली गई।

क्या बोले सचिन पायलट?

वहीं सीएम बनने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी के सभी लोगों ने मेहनत किया है। मैं कांग्रेसी नेताओं का धन्यवाद दे रहा जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया। सबका श्रेय कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता को जाता है। जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया है। पांच राज्यों के शुरुआती रुझानों पर नजर डाले तो कांग्रेस के लिए राहत वाली खबर है। पांच में से तीन राज्यों में कांग्रेस सत्ता के करीब है।

क्या बोले अशोक गहलोत?

दूसरी ओर रुझानों को देखते हुए इन राज्यों के सत्ता पक्ष में अब धीरे-धीरे खामोशी छाती जा रही है। बीजेपी कार्यालय पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय पर खुशी की लहर है। राजस्थान के रुझानों पर नजर डाले तो कांग्रेस 101 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी 79 और तीसरे नंबर पर अन्य दल है जो कि 19 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बीजेपी 102 और कांग्रेस 116 और 12 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश में त्रिशंकु के अनुमान

मध्य प्रदेश में त्रिशंकु के अनुमान

मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझान में कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन अब बीजेपी आगे निकल गई है। तांजा रुझानों में बीजेपी 110 और कांग्रेस 109 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि 11 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में अगर त्रिशंकु स्थिति बनी तो छोटी पार्टियां बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+