Rajasthan election results 2018: हमेशा से सच साबित होती है इनकी चुनावी भविष्यवाणी, राजस्थान, एमपी को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। पांच राज्यों के Assembly election results 2018 के चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव नतीजों को लेकर तमाम एग्जिट पोल आएं, लेकिन चुनावी एग्जिट पोल के नतीजे मतगणना के नतीजों में नहीं बदल सके। भले ही चुनावी सर्वे गलत साबित हो रहे हो, लेकिन एक बाज़ीगर ऐसा है, जिसकी चुनावी भविष्यवाणी कभी गलत साबित नहीं हुई। इनकी जो भविष्यवाणी की वो अब सच साबित होती दिख रही है। हम बात कर रहे हैं 'फलोदी के सट्टा बाज़ार' की।

 Rajasthan election results 2018: Phalodi Betting Market Predict Congress Win in Rajasthan and Madhya prdaesh, There Prediction Never Wrong

इस फलोदी सट्टाबाजार का दावा होता है कि वो जिस पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करती है वहीं पार्टी जीतहासिल करती है। फलोदी सट्टेबाजों ने इस बार राजस्थान में कांग्रेस की वापसी का दावा किया था, जो अब तक के नतीजों में सच साबित होता दिख रहा है।

फलोदी के सट्टेबाजों की भविष्यवाणी के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनावों में राजस्थान में सरकार रिपीट नहीं होगी। फलोदी के सट्टेबाजों ने दावा किया है कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस को 120-122 सीटें मिल सकती है।

वहीं Madhya Pradesh Assembly Election 2018 के नतीजों को लेकर फलोदी सट्टाबाजार ने भविष्यवाणी की है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस आगे होगी। फलोदी सट्टाबाजार के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस के खाते में 119 से 121 सीटें आ सकती है, जबकि भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है।

वहीं तेलंगाना के बारे में फलोदी के सट्टेबाजों ने कहा कि तेलंगाना में इस बार TRS दोबारा सत्ता में वापसी करने वाली है। फलोदी के सट्टा बाज़ार की भविष्यवाणी कांग्रेस के लिए जीवनदान के बराबर है। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के लिए सोचने वाली बात है। अब तक के चुनावी नतीजों के मुताबिक राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत के करीब पहुंच गई है। जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटें की टक्कर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+