राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र: किसानों की कर्जमाफी, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
Recommended Video

Rajasthan Congress का Manifesto Release, कर्जमाफी से लेकर कई बड़े वादे | वनइंडिया हिंदी
राजस्थान
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने इसे 'जन-घोषणा पत्र' नाम दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ इस मौके पर महासचिव अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। उन्होंने राजस्थान की जनता से कई बड़े वादे किए और कहा कि सरकार बनते ही पार्टी की प्राथमिकता इन वादों को पूरा करने की होगी। सचिन पायलट ने हमला बोलते हुए कि बीजेपी पहले के वादों को पूरा नहीं कर पाई लेकिन इस चुनाव में भी घोषणा पत्र लेकर आई है। उन्हें राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि पहले के किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कांग्रेस ने राजस्थान की जनता से किए वादे
- राजस्थान में सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर किसानों के कर्ज को माफ किया जाएगा।
- कांग्रेस ने लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है।
- युवा एग्जाम के लिए मुफ्त में करेंगे सफर।
- मुद्रा योजना पर भी काम करेगी
- ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपयोगी सामानों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा

'डॉक्यूमेंट नहीं है हमारा कमिटमेंट'
सचिन ने कहा कि ये घोषणा पत्र सिर्फ डॉक्यूमेंट नहीं है हमारा कमिटमेंट है।कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान, युवा और महिलाओं सहित हर वर्ग को लुभाने के प्रयास किया गया है। इस घोषणा पत्र के लिए 2 लाख से ज्यादा सुझाव लिए गए हैं।
- हर व्यक्ति को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का वादा, इसके लिए राइट टू हेल्थ कानून बनाया जाएगा।
- पत्रकारों के जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट अलग से बनाया जाएगा
- गरीबों को घर बनाने के लिए सस्ता लोन दिया जाएगा
- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को साढ़े तीन हजार का मासिक भत्ता
- बुज़ुर्ग किसानों को पेंशन देने का वादा
- हर जिले मेंमहिलाओं के लिए आइटीआई और पॉलिटेक्निक खोले जाएंगे।
- असंगठित क्षेत्र के लिए बोर्ड बनाया जाएगा।
- रोजगार के लिए आसन कर्ज दिया जाएगा।
- गोचर भूमि बोर्ड का गठन किया जाएगा













Click it and Unblock the Notifications