सीपी जोशी के विवादित बयान- देश में धर्म के बारे में सिर्फ ब्राह्मण जानता है, क्या है पीएम मोदी की जाति?
Recommended Video

जयपुर। कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर विवादित बयान दिया है। अपने विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उमा भारती की जाति और धर्म और जाति पर सवाल उठाए हैं। जोशी ने कहा कि देश में धर्म के बारे में अगर कोई जानता है, तो वह सिर्फ ब्राह्मण है। जनता को संबोधित करते हुए जोशी ने पूछा कि क्या आपको पता है पीएम मोदी और उमा भारती किस जाति के हैं?

जोशी ने कहा, 'इस देश में अगर धर्म के बारे में अगर कोई जानता है तो वह पंडित जानते हैं...विद्वान...ब्राह्मण। अजीब देश हो गया है। इस देश में उमा भारती लोधी समाज की हैं, वह हिंदू धर्म की बात कर रही हैं। साध्वीजी किस धर्म की हैं? वह हिंदू धर्म की बात कर रही हैं। नरेंद्र मोदीजी किसी धर्म के हैं, हिन्दू धर्म की बात कर रहे हैं। ब्राह्मणों का काम नहीं है। ब्राह्मण सब समझते हैं। 50 साल में इनकी अक्ल बाहर निकल गई।'
नाथद्वारा के खमनोर के सेमा गांव में जनता को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने पीएम मोदी समेत बीजेपी नेताओं की जाति पर सवाल खड़े किए हैं। जोश के इस विवादित बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इससे पहले मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता कमल नाथ ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए मुस्लिमों को कांग्रेस को वोट देने का आग्रह किया था। उस दौरान बीजेपी ने कांग्रेस पर ध्रुविकरण का आरोप लगाया था।
-
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications