राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले अशोक गहलोत, 102 विधायकों के समर्थन का किया दावा

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच करीब 45 मिनट तक ये बैठक चली। इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, जिसमें कोरोना को लेकर हालात की जानकारी सीएण ने गवर्नर को दी। साथ ही बहुमत होने का दावा करते हुए 102 विधायकों की सूची भी राज्यपाल को दी है। राजस्थान में बहुमत के लिए 101 विधायकों की जरूरत है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis: CM Ashok Gehlot को मिला BTP के दो विधायकों का समर्थन | वनइंडिया हिंदी
    गहलोत राज्यपाल से मिले, Ashok Gehlot visit Governor Kalraj Mishra, Rajasthan, Ashok Gehlot, Governor, Kalraj Mishra, राजस्थान, अशोक गहलोत

    शनिवार शाम को भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों के कांग्रेस को समर्थन के ऐलान के बाद अशोक गहलोत ने राज्यपाल से ये मुलाकात की है। सीएम सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों के हरियाणा पहुंच जाने और गहलोत सरकार के अल्पमत होने के दावे के बाद राजस्थान में सियासी उठापटक चल रही है। पायलट खेमें में 20 विधायक होने की बात कही जा रही है। इसी उठापटक के बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं ने शनिवार को अशोक गहलोत से मिलकर उनको अपना समर्थन का पत्र सौंपा। बीटीपी के राजस्थान में दो विधायक हैं। बीटीपी ने शनिवार को कहा है कि राज्य की जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है और हम चाहते हैं कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे।

    राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सदस्य हैं। फिलहाल कांग्रेस के 107 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस को निर्दलीय और कुछ अन्य छोटे दलों के विधायकों का समर्थन भी हासिल है। कुल मिलाकर यह संख्या 123 तक पहुंचती है। बीजेपी के 72 विधायक हैं। साथ ही उन्हें 3 अन्य छोटे दलों के विधायकों का समर्थन हासिल है। मौजूदा समय में सचिन पायलट का दावा है कि उनके पास 25 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है और गहलोत सरकार अल्पमत में है। वहीं गहलोत का कहना है कि उनके पास 107 विधायक हैं और सरकार को कोई परेशानी नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+