सीएए का विरोध कर रहे राहुल, सोनिया देश के दुश्मन, इन्हें पाक जाना चाहिए: भाजपा विधायक

सीएए का विरोध कर रहे राहुल सोनिया देश के दुश्मन, इन्हें पाक जाना चाहिए: भाजपा विधायक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि नागरिकता कानून का विरोध कर रहे और इनका साथ दे रहे राहुल गांधी जैसे लोग देशद्रोही हैं। इन लोगों को पाकिस्तान या बांग्लादेश भेज देना चाहिए। राजस्थान की रामगंज मंडी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा कि सीएए के विरोधियों का साथ दे रहे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश के दुश्मन हैं।

Rajasthan BJP MLA Madan Dilaawar, Citizenship amendment Act, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi, Rajasthan, BJP, Madan Dilaawar, sonia gandhi, राजस्थान, भाजपा, नागरिकता संशोधन कानून

मदन दिलावर ने कहा, जो नागरिकता कानून के विरोध को लेकर देश को जला रहे हैं, पुलिस को मार रहे हैं और जो लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, वे देश के दुश्मन हैं, चाहे वह सोनिया गांधी हों, प्रियंका गांधी या राहुल गांधी। इन लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। अगर वे पाकिस्तान से प्यार करते हैं तो उन्हें वहां जाना चाहिए, अगर उन्हें बांग्लादेश से प्यार है तो उन्हें वहां जाना चाहिए। अगर दोनों देश उन्हें नहीं लेते हैं तो फिर ये लोग हिंद महासागर में डूब मरें।

पूर्व की बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके मदन दिलावर ने हाल ही में राजस्थान में रेप की घटना को लेकर कहा था कि वर्तमान कांग्रेस सरकार रेपिस्टों को संरक्षण देती है। प्रदेश के अच्छे लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। कांग्रेस को जिन्होंने वोट दिया है, वो रेपिस्ट हैं, बदमाश और समाजकंटक हैं।

बता दें कि इसी महीने संसद से पास हुए विवादित नागरिकता संशोधन एक्ट का देशभर में भारी विरोध हो रहा है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इस कानून के खिलाफ निकाले गए जुलूसों में हिंसा भी हुई है। 20 से ज्यादा लोगों की मौत प्रदर्शनों में हो चुकी है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। धर्म आधारित नागरिकता के प्रावधान को लेकर लोग सड़कों पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+