राजस्थान: राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर निजी हमला, बोले- जनेऊ कमीज के ऊपर नहीं अंदर पहनते हैं
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान किए जाएंगे। इससे पहले दोनों ही राज्यों में चुनावी प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है।
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान किए जाएंगे। इससे पहले दोनों ही राज्यों में चुनावी प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। विकास के मुद्दों को छोड़ नेताओं ने जाति-गोत्र पर जुबानी जंग शुरू कर दी है और अब इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कूद गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान में एक सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निजी हमला करते हुए कहा कि वो ऐसे जनेऊधारी ब्राह्मण हैं, जो जनेऊ कमीज के अंदर नहीं ऊपर पहनते हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आसपुर में भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद मीणा की चुनावी सभा में ये बातें कहीं। चुनावी प्रसार में राजनाथ सिंह ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा, 'राहुल ऐसे जनेऊधारी ब्राह्मण हैं, जो जनेऊ कमीज के अंदर नहीं ऊपर पहनते हैं।' पांच राज्यों में से तीन में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को वोट डाले गए, वहीं मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान पड़े। राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है।
ये भी पढ़ें: ईवीएम को लेकर रीवा कलेक्टर का विवादित बयान, 'गोली मार देना कोई मेरी बात न सुने तो'
राजनाथ सिंह ने हाल ही में राम मंदिर को लेकर भी बयान दिया। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा इसमें कोई शक नहीं कि पटेल जी की मूर्ति काफी सुंदर और भव्य बनी है, अगर होसबाले ये कह रहे हैं कि राम मंदिर बनना चाहिए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है और ना ही अब इस बात पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, मैं बस अभी यही कहता हूं कि रामलला का वनवास अब शीघ्र खत्म होगा, मंदिर जल्द बनेगा और शांति-सौहार्द्र से बनेगा।
ये भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, बोले अगर पाक चाहे तो हम तैयार












Click it and Unblock the Notifications