भाजपा का काम देश को जाति, धर्म के नाम पर बांटना: राहुल गांधी

बीकानेर (राजस्थान)| आजकल चुनावी रैलियों में सिर्फ और सिर्फ नेतागण आरोप लगाने का काम करते हैं, मोदी की जनसभाओं में राहुल गांधी पर तोराहुल गांधी की रैलियों में मोदी पर आरोप साधे जाते हैं, जिसकी बानगी दिखी मंगलवार को बीकानेर में। जहां राहुल गांधी ने भाजपा के लिए कहा कि भाजपा के लोग का काम सिर्फ और सिर्फ जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर देश को बांटना है।

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के भाषण 'अच्छे' होते हैं। काफी मन को लुभाने वाले होते हैं। जिसका वास्तविकता या सच्चाई से कोई लेनादेना नहीं होता।"

राहुल गांधी ने कहा, "वे सोचते हैं कि सड़कों, रेल लाइनों और हवाईअड्डों के विकास से देश को बदल देंगे। हम भी आधारभूत ढांचे का विकास चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि गरीब इस विकास का हिस्सा बनें। यही आम आदमी के सरकार का मतलब होता है। हम जानते हैं कि देश में जो है पर्याप्त है इसलिए हम गरीब लोगों की बात करते हैं।"

उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि देश में सड़कों का जाल भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकाल में तैयार हुआ। उन्होंने आगे कहा, "लेकिन जब हमने आंकड़ों की जांच की तो पता चला कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के कार्यकाल में राजग के कार्यकाल से तीन गुनी सड़कें बनी।"

इससे पहले चित्तौड़गढ़ में राहुल ने कहा, "हमारी सोच और विपक्ष की सोच में एक बड़ा अंतर है। हमारा कहना है कि यह देश अमीर और गरीब, किसान और जनजातियों, सभी का है। विपक्ष आधारभूत ढांचा, हवाईअड्डों और सड़कों के निर्माण के बारे में बात करता है लेकिन वह गरीबों की बात नहीं करते।"

राहुल गांधी ने दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के महत्व को बताया और रेखांकित किया कि यह कैसे लोगों को लाभ पहुंचाएगा।

उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उनके पिता और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जब कंप्यूटरीकरण के बारे में बात की थी तो विपक्ष इसके खिलाफ था। लेकिन अब कंप्यूटर दैनिक कामकाज का हिस्सा बन गया है। और देश इससे के जरिये तरक्की की राह पर अग्रसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+