टाइम्स नाउ सर्वे: राजस्थान में कांग्रेस बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

नई दिल्ली। इस साल दिसंबर में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारा झटका लग सकता है। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा की करारी हार हो रही और कांग्रेस को भारी बहुमत मिल रहा है। ओपिनियन पोल कहता है कि राज्य की 200 में से 115 सीट जीत कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना लेगी जबकि 2013 में भारी बहुमत हासिल करने वाली भाजपा 75 सीटों पर सिमट जाएगी।

rajasthan assembly elections 2018 opinion-poll congress bjp

सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 115, भाजपा को 75 और अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं। वोट शेयर की बात करें तो सबसे ज्यादा कांग्रेस को 47 फीसदी वोट मिल रहे हैं, वहीं भाजपा को 41 प्रतिशत मत मिल रहे हैं। अन्य पार्टियों को 12 फीसदी वोट हासिल हो रहे हैं।

राजस्थान में अभी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है जबकि कांग्रेस विपक्ष में है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से सीएम वसुंधरा राजे चेहरा हैं, वहीं कांग्रेस की चुनाव की कमान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और युवा नेता सचिन पायलट संभाल रहे हैं।

राजस्थान में 200 सीटों के चुनाव के लिए 7 दिसंबर को होगा। इनमें 142 सीटें सामान्य के लिए 33 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय सत्तारूढ़ भाजपा के पास 163 और कांग्रेस तथा अन्य के पास 37 सीटें हैं।

राजस्थान के साथ-साथ मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने शनिवार को तारीखों का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में और बाकी चारों राज्यों में एक-एक चरण में मतदान होगा। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+