राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: BSP ने 61 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अपने उम्मदीवारों की तीसरी लिस्ट सोमवार देर शाम जारी कर दी है, जिसमें कुल 61 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इससे पहले आज कांग्रेस ने भी आज अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, वहीं रविवार को भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: BSP ने तीसरी लिस्ट की जारी

बीएसपी की इस तीसरी लिस्ट में कुल 61 प्रत्याशियों का नाम है। वहीं, इससे पहले दूसरी लिस्ट में 6 और पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। बीएसपी सुप्रीमों ने आगामी तीनों राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा में अकेल दम पर मैदान पर उतरने का फैसला लिया है।

बता दें कि मायावती ने राजस्थान में भी उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए अपनी पुरानी रणनीति सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा है। आपको बता दें कि 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में बसपा 1990 से विधानसभा चुनाव लड़ रही है। बसपा ने 1998 के विधानसभा चुनाव में यहां दो सीटें जीती थीं। 1998 में पार्टी ने 108 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमें 2.17 फीसदी वोट शेयर मिले थे। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बाद बसपा ही तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+