VIDEO:कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, PM मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी,पिता को लेकर पूछा सवाल

Recommended Video

      PM Modi के पिता का नाम लेकर बुरे फंसे Congress Leader Vilasrao Muttemwar, कहा ये | वनइंडिया हिंदी

      जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस-बीजेपी समते तमाम पार्टियां लोगों को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इस कोशिश में दूसरी पार्टियों को नीचा दिखाने से भी गुरेज नहीं करती है। कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विला,राव मुत्तेमवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

       Rajasthan assembly election 2018: Shameful statement by Congress leader comment on PM Modis Father

      राजस्थान में चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता विलासराव मुत्तेमवार पीएम मोदी और उनके पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनकी इस आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल हुआ है। बाड़मेर के सिवाना में चुनावी सभा के दौरान विलासराव मुत्तेमवार ने पीएम के पिता पर सवाल किया । वीडियो में सुना जा सकता है कि उन्होंने कहा कि 'तुम्हें कौन जानता था हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री बनने से पहले? और आज भी तुम्हारे बाप का नाम कोई जानता नहीं। राहुल गांधी के बाप का नाम सब लोग जानते हैं, राजीव गांधी। राजीव गांधी की मां का नाम सब लोग जानते हैं, इंदिरा गांधी। इंदिरा गांधी के पिताजी का नाम सब लोग जानते हैं, पंडित जवाहर लाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के पिता नाम मोतीलाल नेहरू है, ये सब लोग जानते हैं। पांच पीढ़ियां एक लाइन से सब लोग जानते हैं। लेकिन ये नरेंद्र, उसके पिताजी का नाम मालूम नहीं और उसके पिताजी को तो छोड़ ही दो आप। और वो आदमी हमसे हिसाब पूछ रहा है कि हिसाब दीजिए।'

      कांग्रेस नेता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले कांग्रेस नेता राज बब्बर ने पीएम मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कांग्रेस नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया और मध्य प्रदेश में एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि 'जब कांग्रेस को कुछ नहीं सूझता है तो तो मां को गाली देते हैं। कांग्रेस वाले ये समझते हैं कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच पाएगी क्या? उन्होंने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस के लोग मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं तो मां को गाली दे रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+