राजस्थान में सीएम को लेकर घमासान तेज, राज्यपाल से मिलने पहुंचे गहलोत और पायलट
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीएम की दौड़ में शामिल अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य कांग्रेस नेता गवर्नर हाउस पहुंचे हैं। इस बीच अटकलें लगाई जा रही है कि सीएम पद पर मुहर तो लग चुकी है और किसी भी वक्त घोषणा हो सकती है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट में किसी एक पर कांग्रेस हाईकमान सीएम पद की जल्द ही घोषणा कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक गहलोत सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं और किसी भी वक्त प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर सकती है। बता दें कि अगर गहलोत पर मुहर लगती है तो वे राजस्थान में तीसरी बार सीएम के रूप में सत्ता संभालेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक गहलोत राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इससे पहले वे 1998 से 2003 और 2008 से 2013 तक राज्य की कमान संभाल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications