बालाकोट में एयरस्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई पर मारे गए जैश के आतंकियों की संख्या पर उठ रहे सवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज नहीं तो कल यह सामने आ जाएगा कि वायुसेना ने बालाकोट में जैश के ठिकाने पर कितने आतंकियों को ढेर किया। राजनाथ सिंह ने नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेश की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एनटीआरओ ने इस बात की जानकारी दी है कि आतंकी ठिकाने के पास 300 मोबाइल फोन एक्टिव थे।

पाक जाएं, गिने लाशें
राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष एयर स्ट्राइक पर राजनीति कर रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पाकिस्तान जाकर आतंकियों को गिनना चाहिए अगर वह जानना चाहते हैं कि कितने आतंकी मारे गए हैं। अन्य राजनीतिक दलों के कुछ नेता पूछ रहे हैं कि वायुसेना की कार्रवाई में कितने आतंकी मारे गए, उन्हें पाकिस्तान जाकर लाशों को गिनना चाहिए। राजनाथ सिंह ने यह बयान बीएसएफ के एक बॉर्डर प्रोजेक्ट की शुरुआत के कार्यक्रम के दौरान दिया है।

यह मजाक है क्या
राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या हमारी वायुसेना को वहां जाकर लाशों को गिनना चाहिए कि हमले में 1..2..3..4..5..? कितने आतंकी मारे गए, क्या यह मजाक है। एनटीआरओ के पास विश्वसनीय सिस्टम है, उसने कहा है कि बालाकोट में स्ट्राइक के समय 300 फोन एक्टिव थे। क्या यह फोन पेड़ इस्तेमाल कर रहे थे। अब क्या आप एनटीआरओ पर भी भरोसा नहीं करेंगे।

यह मजाक है क्या
राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या हमारी वायुसेना को वहां जाकर लाशों को गिनना चाहिए कि हमले में 1..2..3..4..5..? कितने आतंकी मारे गए, क्या यह मजाक है। एनटीआरओ के पास विश्वसनीय सिस्टम है, उसने कहा है कि बालाकोट में स्ट्राइक के समय 300 फोन एक्टिव थे। क्या यह फोन पेड़ इस्तेमाल कर रहे थे। अब क्या आप एनटीआरओ पर भी भरोसा नहीं करेंगे।

पूछे हमारे वायुसेना के जवानों ने कितने आतंकी मारे
राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस के मेरे मित्रों को लगता है कि उन्हें मारे गए आतंकियों की संख्या की जानकारी मिलनी चाहिए तो मैं कहना चाहूंगा कि अगर आप पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो जाइए और वहां लोगों से पूछिए कि हमारे वायुसेना के जवानों ने कितने लोगों को वहां मारा है। बता दें कि इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया था कि इस एयरस्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं।

एनटीआरओ की रिपोर्ट
सूत्र के अनुसार टेक्निकल सर्विलांस के दौरान जिस जगह पर एयरस्ट्राइक की जानी थी वहां पर तकरीबन 300 मोबाइल फोन एक्टिव थे। जिसके बाद वायुसेना की एयरस्ट्राइक में जैश के इसी ठिकाने पर बमबारी की गई थी। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि इस एयरस्ट्राइक में कितने आतंकी मारे गए थे। लेकिन वायुसेना के चीफ बीएस धनोवा ने बताया कि हमने तय टार्गेट पर निशाना बनाया और इसमे सफलता हासिल की, लेकिन वहां पर कितने लोग मारे गए इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है, हमारा काम तय टार्गेट पर हमला करना होता है, लोगों की मौत की संख्या गिनना नहीं।












Click it and Unblock the Notifications