प्रियंका, सानिया और राजन टाइम की लिस्ट में शामिल, मोदी को जगह नहीं

नयी दिल्ली। टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गूगल के सीईओ सुदंर पिचई और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल तथा सचिन बंसल के नाम शामिल किए गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम इस लिस्ट से बाहर रखा गया है।

narendra modi

हर साल टाइम मैगजीन दुनियाभर के ऐसे लोगों की लिस्ट जारी करता है जो अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावशाली काम करते हैं। मैगजीन के इस सालाना लिस्ट में अमेरिकी कंपोजर लिन मैनुएल-मिरांडा, आईएमएफ की प्रमुख किस्टीन लेगार्ड शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में रघुराम राजन को ऐसे गिने-चुने अर्थशास्त्रियों में शामिल किया गया हैं जिन्होंने वैश्विक संकट की स्थिति में भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखा।

इस लिस्ट में टेनिय स्टार सानिया मिर्जा और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल की गई है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के बिन्नी बंसल और सचिन बंसल,गूगल के सीईओ सुदंर पिचई, सुनीता नारायण, भारतीय मूल के अभिनेता अजीत अंसारी और लास्ट माइल हेल्थ के सीईओ भारतीय मूल के राज पंजाबी भी शामिल किए गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि मोदी पिछले साल पत्रिका के 100 प्रभावशील व्यक्तियों की सूची में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+