भाजपा अब विकास का ब्लू प्रिंट नहीं ब्लू फिल्म दिखाती है- राज ठाकरे
नई दिल्ली। गुजरात में जिस तरह से हार्दिक पटेल का कथित वीडियो सामने आया उसके बाद राज ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। ठाकरे ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा विकास का ब्लू प्रिंट लाती थी लेकिन अब वह गुजरात का चुनाव ब्लू फिल्म दिखाकर जीतना चाहती है। भाजपा ने अब लोगों के निजी जीवन में ताकझांक शुरू कर दी है।

देश पर बोझ है बुलेट ट्रेन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि अगर आफ सिर्फ गुजरातियों के लिए ट्रेन चलाना चाहते हैं तो यह कतई स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन सिर्फ गुजरात के लिए है, लेकिन इसके कर्ज का बोझ पूरे देश पर पड़ेगा। यह बिल्कुल सही नहीं है इसी वजह से मनसे बुलेट ट्रेन के खिलाफ है और हम इसका विरोध कर रहे हैं।
योग दिवस की उड़ाई खिल्ली
महाराष्ट्र के ठाणे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने योग दिवस और स्वच्छ भारत अभियान की जमकर खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि देश में आज बलात्कार, लूट, फरेब और जाति, धर्म के नाम पर दुकान चल रही है। पहले सिर्फ मुल्ले और मौलवी फतवा निकालते थे, लेकिन अब जैन साधक भी यह कर रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री इन सब पर रोक लगाने की बजाए योग करने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। पीएम के निर्वाचन क्षेत्र में गंगा नदी में शव तैर रहे हैं, ऐसे बनेगा स्वच्छ भारत। प्रधानमंत्री गुजरात के प्रधानमंत्री की तरह से पेश आ रहे हैं।
सोशल मीडिया का गलत प्रयोग
ठाकरे ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रही है, भाजपा सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का मजाक उड़ाती है, लेकिन राहुल ने पीएम मोदी सहित तमाम भाजपा नेताओं की नाक में दम कर रखा है, जिसकी वजह से अब भाजपा को कुछ और सूझ नहीं रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा ने गुजरात चुनाव में राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए पप्पू शब्द का प्रयोग किया और पोस्टर जारी किया, जिसपर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताते हुए पप्पू शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी ।
इसे भी पढ़ें- Gujarat Assembly Elections 2017: हार्दिक के सेक्स टेप के बाद टिकटों के बंटवारे में कांग्रेस के साथ फंसा पेंच












Click it and Unblock the Notifications