Mumbai Stampede: मोदी की बुलेट ट्रेन को राज ठाकरे लगाएंगे ब्रेक, खुलेआम दी धमकी
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित परेल के Elphinstone Road Station के रेलवे ब्रिज पर हुए हादसे के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आंदोलन की बात कही है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि इस घटना के बाद 5 अक्टूबर को आंदोलन करेंगे। उन्होंन कहा कि बुलेट ट्रेन की एक भी ईंट नहीं लगने देंगे। ठाकरे ने कहा कि हमें पाकिस्तान की तरह आतंकवादियों या दुश्मनों की ज़रूरत क्यों है? ऐसा लगता है कि हमारा रेलवे लोगों को मारने के लिए पर्याप्त है। ठाकरे ने कहा कि स्टेशन पुलों से अवैध हॉकर्स को हटाने के लिए एक समयसीमा दी जाएगी, अगर इसका अनुपालन नहीं किया जाता है तो हम अपने दम पर कार्रवाई करेंगे। ठाकरे ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि यह मुंबई में बारिश हो। वे (रेलवे) कहते हैं कि बारिश होने के कारण हुआ है?

चश्मदीदों ने बताया...
बता दें कि शुक्रवार सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ के बाद हुए हादसा में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 से ज्यादा लोग घायल हो गए। चश्मदीदों का इस घटना के बारे में कहना है कि ब्रिज पर पहले ही बहुत अधिक भीड़ थी, ऐसे में जैसे ही यह अफवाह फैली की जल्दी ही ब्रिज गिर सकता है तो लोगों ने एक दूसरे से जल्दी से ब्रिज पार करने के लिए कहा, जिसके बाद लोगों ने ब्रिज पर भागना शुरू कर दिया, जिसके चलते भगदड़ मच गई और कई लोगों की जान चली गई।
इस घटना के दौरान एक महिला भीड़ में फंस गई थी, जिसपर कई आदमी चढ़ गए, जिसके बाद ब्रिज की रेलिंग टूट गई। भारी भीड़ और भगदड़ की वजह से कई महिलाओं का दम घुट गया।












Click it and Unblock the Notifications