'क्या असल जिंदगी में रावण को देखा है?', सबने किया ट्रोल लेकिन राज ठाकरे की मनसे ने 'आदिपुरुष' का किया सपोर्ट

'क्या असल जिंदगी में रावण देखा है?', सबने किया ट्रोल लेकिन राज ठाकरे की मनसे ने 'आदिपुरुष' का किया सपोर्ट

'आदिपुरुष' टीजर विवाद: बाहुबली अभिनेता प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म 'आदिपुरुष' भगवान राम के जीवन पर आधारित है। सोशल मीडिया यूजर से लेकर नेताओं तक ने इस फिल्म में दर्शाए गए किरदारों पर आपत्ति जताई है। कई हिन्दू संगठन ने फिल्म को रिलीज ना होने की धमकी दी है। फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान के लुक की ज्यादा आलोचना हो रही है। अब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आदिपुरुष और इसके निर्देशक ओम राउत के समर्थन में उतरी है। मनसे नेता ने कहा है कि, ''क्या आपने असल जिंदगी में रावण को देखा है क्या...?''

'क्या आपने रावण को देखा है, जेब में उसकी तस्वीर है क्या...'

'क्या आपने रावण को देखा है, जेब में उसकी तस्वीर है क्या...'

भाजपा नेताओं ने धमकी दी है कि फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। मनसे नेता अमेया खोपकर ने इस धमकी की निंदा करते हुए पूछा कि क्या ''भाजपा नेता राम कदम ने असल जीवन में रावण को देखा है।'' मनसे नेता अमेय खोपकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ''"क्या राम कदम ने कभी अपने जीवन में रावण को देखा है या उनकी जेब में रावण की तस्वीर है?''

'डायरेक्टर को आजादी मिलनी चाहिए...'

'डायरेक्टर को आजादी मिलनी चाहिए...'

मनसे नेता अमेया खोपकर ने आगे कहा,''आपको फिल्म डायरेक्टरों को स्वतंत्रता देनी चाहिए। स्वतंत्रता देने का मतलब देवी और देवताओं का अपमान करना नहीं है। मैं इस आदिपुरुष विवाद का विरोध करता हूं। हम मनसे की ओर से पूरी फिल्म को सपोर्ट करता हूं। इस फिल्म (आदिपुरुष) का हम पूरजोर तरीके से समर्थन करते हैं।''

 'फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत एक सच्चे 'हिंदुवादी' हैं...'

'फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत एक सच्चे 'हिंदुवादी' हैं...'

अमेया खोपकर ने कहा,''फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत एक सच्चे 'हिंदुवादी' हैं। वह हिंदू भावनाओं को आहत नहीं कर सकते। ओम राउत ने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को दर्शाने वाले एक लेजर शो को डिजाइन और निष्पादित किया था।

'सिर्फ टीजर देख, गंदी राजनीति ना कीजिए...'

'सिर्फ टीजर देख, गंदी राजनीति ना कीजिए...'

अमेया खोपकर बोले, 'सिर्फ टीजर देखने के बाद और अपनी गंदी राजनीति के लिए, आप इस फिल्म को रोक रहे हैं। उन्हें (विरोधियों) राजनीति से परे सोचने की जरूरत है। मनसे इस तरह की गंदी राजनीति को स्वीकार नहीं करती है। यह कहना बहुत आसान है कि हम इस फिल्म का विरोध करते हैं, लेकिन 400 से 500 लोग इस फिल्म से अपना पेट भरते हैं। मनसे सभी धर्मों का समर्थन करता है चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारे लिए कोई अंतर नहीं है। पहले यह फिल्म देखें और फिर फैसला लें, केवल टीजर देखकर आप तय नहीं कर सकते कि यह सही है या गलत।"

'मनसे किसी 'गुंडागर्दी' को स्वीकार नहीं करेगी...'

'मनसे किसी 'गुंडागर्दी' को स्वीकार नहीं करेगी...'

मनसे नेता अमेया खोपकर ने कहा कि फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो जाएगी और मनसे किसी 'गुंडागर्दी' को स्वीकार नहीं करेगी। प्रभास-स्टारर फिल्म आदिपुरुष का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में रिलीज किया गया था, जो तुरंत ही राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गया। भाजपा के राम कदम ने कहा कि अगर वे फिल्म की सीन और किरजार में बदलाव करेंगे तो ही फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

कईयों ने की फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की मांग की

कईयों ने की फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की मांग की

भाजपा के राम कदम ने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्में बनाने वालों के खिलाफ इंडस्ट्री में बैन कर देना चाहिए। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद ने आदिपुरुष के टीजर पर आपत्ति जताई है। वहीं अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। भाजपा के राम कदम ने इस मुद्दे पर उद्धव सेना, राकांपा और कांग्रेस की खिंचाई की और कहा कि इन तीनों दलों ने हिंदुत्व और हिंदुओं को नीचा दिखाया है।

लखनऊ में, एक वकील ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में "हिंदू देवताओं को गलत तरीके से दिखाने के लिए'' आदिपुरुष के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+