अश्लील वीडियो से हर दिन लाखों रुपए कमा रहा थे राज कुंद्रा, सामने आए चौंकाने वाले बैंक स्टेटमेंट

मुंबई, जुलाई 21: बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी से जुड़े एक हॉटशॉट ऐप से संबंध रखने के आरोप मे राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने उन्हें मामले में मुख्य अपराधी नहीं बनाया है। राज कुंद्रा की व्हाट्सऐप चैट के बाद अब उनके बैंक अकाउंट की डीटेल सामने आई है। मुंबई पुलिस के पास राज कुंद्रा के अकाउंट की डिटेल मौजूद है।

हर दूसरे-तीसरे दिन लाखों रुपए आते थे अकाउंट में

हर दूसरे-तीसरे दिन लाखों रुपए आते थे अकाउंट में

वायरल हो रही इस अकाउंट डिटेल की कॉपी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। राज कुंद्रा के खाते में हॉटशॉट ऐप से हुई कमाई के पैसे आए हैं। मीडिया में चल रहे स्टेटमेंट के मुताबिक हर दूसरे-तीसरे दिन लाखों रुपए हॉटशॉट ऐप से राज कुंद्र के आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट में नोटों की बारिश हो रही थी। यह वह पैसा था जिसे यूजर्स सब्सक्राइब करते थे और अश्लील सामग्री देखने के लिए ऐप को देते थे।

सब्सक्राइब को ऐप में कंटेंट देखने के लिए सिक्के खरीदने होते थे

सब्सक्राइब को ऐप में कंटेंट देखने के लिए सिक्के खरीदने होते थे

सब्सक्राइब को ऐप में कंटेंट देखने के लिए सिक्के खरीदने होते थे और फिर इन सिक्कों को रुपयों में कन्वर्ट कर दिया जाता था। यही ऐप पहले पब्लिक डोमेन में मौजूद था और इसके कंटेंट को टेलीग्राम ऐप पर भी स्ट्रीम किया जाता था। मीडिया में चल रही लिस्ट में देख सकते हैं कि राज कुंद्रा ने इस ऐप के जरिए कई बार तो एक दिन 10 लाख रुपए तक की कमाई कर डाली। ये सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था।

Recommended Video

    Raj Kundra Pornography Case: Mumbai Police का आरोप ब्रिटिश पोर्न कंपनी से थे संबंध | वनइंडिया हिंदी
    देखें बैंक की चौंकाने वाली जानकारी

    देखें बैंक की चौंकाने वाली जानकारी

    बैंक स्टेटमेंट में देखा जा सकता है कि, राज कुंद्रा के अकाउंट में 20 दिसंबर 2020 को 3 लाख रुपए जमा हुए, 25 दिसंबर को 1 लाख रुपए जमा हुए, 26 दिसंबर को 10 लाख रुपए जमा हुए, 28 दिसंबर को 50 हज़ार रुपए जमा हुए, 3 जनवरी 2021 को 2 लाख 5 हज़ार रुपए जमा हुए, 10 जनवरी को 3 लाख रुपए अकाउंट में जमा हुए, 13 जनवरी को 2 लाख रुपए अकाउंट में जमा हुए, 20 जनवरी 2021 को 1 लाख रुपए जमा हुए, 23 जनवरी 2021 को 95 हज़ार रुपए जमा हुए, 3 फ़रवरी 2021 को दो लाख 70 हज़ार रुपए जमा हुए थे।

    Hotshot नाम का जो ऐप राज कुंद्रा ने लॉन्च किया था

    Hotshot नाम का जो ऐप राज कुंद्रा ने लॉन्च किया था

    इससे पहले लीक हुई व्हाट्सऐप चैट में राज कुंद्रा ने अपने एक साथी उमेश से कहा था कि पुराने कॉन्‍टेंट को जल्‍दी से बेच दो ताकि 50 लाख रुपये की भरपाई हो जाए। राज कुंद्रा पॉर्न फिल्‍मों की शूटिंग करने के बजाय लाइव स्ट्रीमिंग पर जाने की तैयारी में थे। यही उनकी तैयारी थी, क्‍योंकि अश्‍लील फिल्‍मों को वेबसाइट्स और ऐप्‍स से हटाया भी जाता तो लाइव स्‍ट्रीमिंग जारी रहता। Hotshot नाम का जो ऐप राज कुंद्रा ने लॉन्च किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+