Raj Kundra: पोर्न फिल्म विवाद के बाद राज कुंद्रा को एक और बड़ा झटका, कोर्ट में मिली हार

नई दिल्ली, 23 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्म बनवाने और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का आरोप है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। एक तरफ जहां राज पोर्न फिल्म के मामले में मुश्किल में हैं तो दूसरी तरफ उन्हें धोखाधड़ी के केस में एक और बड़ा झटका लगा है। अभिनेता सचिन जोशी ने राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था, इस मामले में राज कुंद्रा कोर्ट में केस हार गए हैं।

Recommended Video

    Porn Film Scandle Case: Raj Kundra की Police Costody 27 जुलाई तक बढ़ी | वनइंडिया हिंदी

    राज कुंद्रा ने फंसाया फर्जी कंपनी में

    राज कुंद्रा ने फंसाया फर्जी कंपनी में

    सचिन जोशी ने राज कुंद्रा के के खिलाफ केस दर्ज कराया था कि उन्होंने उन्हें फुसलाकर एसजीपीएल सतयुग गोल्ड स्कीम में फंसाया। उन्हें सतयुग गोल्ड स्कीम के तहत पांच साल के लिए गोल्ड प्लान बेचा गया था, जहां उनसे इस योजना के तहत वादा किया गया था कि पांच साल बाद इतनी ही मात्रा का गोल्ड उन्हें दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सचिन जोशी जब पिछले साल एक किलो गोल्ड को रिडीम कराने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एसजीपीएल का बांद्रा कुर्ला स्थित ऑफिस बंद हो गया है और यहां पर कोई कर्मचारी या कंपनी का प्रतिनिधि नहीं है।

    फर्जी पते पर कंपनी

    फर्जी पते पर कंपनी

    यही नहीं सचिन जोशी ने आरोप लगाया कि एसजीपीएल की वेबसाइट पर जो दूसरा पता दिया गया है वह फर्जी है। रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने आदेश दिया है कि सतयुग गोल्ड सचिन जोशी की संपत्ति को वापस करे साथ ही कानूनी कार्रवाई में उनके जो तीन लाख रुपए खर्च हुए हैं उसका भी भुगता करे। इस केस में जीत के बाद अब सचिन जोशी ने खुलकर अपनी आप बीती बताई।

    मुझेसे ही 25 लाख का जुर्माना मांगा गया

    मुझेसे ही 25 लाख का जुर्माना मांगा गया

    सचिन जोशी ने कहा कि मेरी कानूनी लड़ाई सिर्फ एकलौती लड़ाई नहीं है यह उन तमाम लोगों की ओर से है जिन्होंने सतयुग गोल्ड में निवेश किया है। इन लोगों ने इस योजना में डिस्काउंट रेट पर निवेश किया था, लेकिन उन्हें बदले में एक भी पैसा नहीं मिला। बता दें कि सचिन जोशी ने मार्च 2014 में 18,57, 870 रुपए का निवेश किया था। उस वक्त उनसे राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने सतयुग गोल्ड का विज्ञापन करने के लिए 25 लाख रुपए का जुर्माना देने के लिए कहा गया था। ताकि वह अपना पैसा हासिल कर सके।

    लोगों के साथ भी हुआ फर्जीवाड़ा

    लोगों के साथ भी हुआ फर्जीवाड़ा


    सचिन ने बताया कि मुझसे 25 लाख रुपए देने के लिए कहा गया ताकि मैं अपना छह साल पहले गोल्ड में निवेश किया हुआ 1857870 रुपए पा सकूं। जिसे मैंने काफी मेहनत से कमाया था। आप इस घटना से अंदाजा लगा सकत हैं कि आम आदमी को किस तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा होगा। जब मैं इस फर्जीवाड़े को समझा तो मुझे समझ आ गया था कि जो मेरे साथ हुआ है वो किसी और के भी साथ हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+