राज कुंद्रा ने पिछले साल 5 महीने में पोर्न ऐप से कमाए 1.17 करोड़ रुपये, ये कमाई सिर्फ एप्पल स्टोर की है
राज कुंद्रा ने पिछले साल 5 महीने में पोर्न ऐप से कमाए 1.17 करोड़ रुपये, ये कमाई सिर्फ एप्पल स्टोर की है
मुंबई, 29 जुलाई: पोर्नाग्राफी केस में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा को 27 जुलाई को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अश्लील फिल्म बनाने के मामले के अलावा राज कुंद्रा की वित्तीय स्थिति पर भी मुंबई पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। हाल ही में हुए खुलासे से पता चला है कि राज कुंद्रा ने पिछले साल 2020 में सिर्फ 5 महीने में पोर्न ऐप से 1.17 करोड़ रुपये कमाए। पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच लगभग 1.17 करोड़ रुपये की कमाई राज कुंद्रा ने पोर्न ऐप से की है।

सिर्फ एप्पल स्टोर से 5 महीने में राज कुंद्रा ने कमाए 1.17 करोड़
हॉटशॉट ऐप के जरिए राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों को ऑनलाइन अपलोड करवाते थे। इसी ऐप पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल की जांच भी कर रही है। पीटीआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने मंगलवार (27 जुलाई) को एक अदालत को बताया कि 1.17 करोड़ का रेवेन्यू राज कुंद्रा ने सिर्फ एप्पल स्टोर पर कथित पोर्न ऐप से अर्जित किया था। पुलिस ने गूगल प्ले स्टोर से भी राज कुंद्रा के रेवेन्यू की जानकारी मांगी है।

गूगस प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर ने बैन किया था हॉटशॉट ऐप
पुलिस ने गूगल प्ले स्टोर से ये भी पूछा है कि हॉटशॉट ऐप को किस जगह के लोगों ने सबसे ज्यादा डाउनलोड किया है और ऐप के अधिक उपयोगकर्ता कहां हैं। बता दें कि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर ने दोनों कुछ महीनों पहले ही हॉटशॉट ऐप को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया था।
मुंबई पुलिस का कहना है कि हॉटशॉट ऐप के गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर बैन किए जाने के बाद राज कुंद्रा एक और ऐप बॉलीफेम लॉन्च करने की योजना बना रहे थे।
Recommended Video

शिल्पा शेट्टी को अभी तक नहीं दी गई है क्लीन चिट
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ''शिल्पा शेट्टी को अभी तक इस मामले में क्लीन चिट नहीं दी गई है। इस मामले पर सभी एंगल से जांच की जा रही है। फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किए गए हैं और वह इस मामले से जुड़े सभी बैंक अकाउंट के लेनदेन की जांच कर रहे हैं। वियान इंडस्ट्रीज (राज कुंद्रा की कंपनी) के अन्य निदेशकों को भी जरूरत पड़ने पर बयान के लिए बुलाया जाएगा।' शिल्पा शेट्टी पहले वियान इंडस्ट्रीज कंपनी की डायरेक्टर थीं, बाद में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications