समधन ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार के लिए परिवार संग दिल्ली पहुंचे अमिताभ बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बहन और श्वेता बच्चन (अमिताभ बच्चन की बेटी) की सास ऋतु नंदा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। ऋतु ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिद्धिमा ने अपनी बुआ के निधन की खबर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी।'

raj kapoor daughter, ritu nanda, rishi kapoor, amitabh bachchan, shweta bachchan nanda, mumbai, death, riddhima kapoor, राज कपूर, ऋतु कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, ऋषि कपूर

रणधीर कपूर ने एक अखबार से बातचीत में बताया कि ऋतु को कैंसर की बीमारी थी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। ऋतु के कैंसर का पता साल 2013 में चला था और तब से लेकर अब तक वह इस बीमारी से जूझ रही थीं।

ऋतु के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई से दिल्ली रवाना हो गए हैं। मंगलवार दोपहर अमिताभ और ऐश्वर्या सफेद कपड़ों में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

raj kapoor daughter, ritu nanda, rishi kapoor, amitabh bachchan, shweta bachchan nanda, mumbai, death, riddhima kapoor, राज कपूर, ऋतु कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, ऋषि कपूर

इनके अलावा शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और फिल्म निर्माता करण जौहर भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

raj kapoor daughter, ritu nanda, rishi kapoor, amitabh bachchan, shweta bachchan nanda, mumbai, death, riddhima kapoor, राज कपूर, ऋतु कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, ऋषि कपूर

श्वेता बच्चन की शादी ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई थी। निखिल एक मशहूर इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसका नाम एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है। ऋतु खुद एक एंट्रप्रेन्योर थीं और एक लाइफ इन्श्योरेंस बिजनेस से जुड़ी हुई थीं। उनके नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज है।

raj kapoor daughter, ritu nanda, rishi kapoor, amitabh bachchan, shweta bachchan nanda, mumbai, death, riddhima kapoor, राज कपूर, ऋतु कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, ऋषि कपूर

बीते साल अगस्त में श्वेता नंदा के ससुर राजन नंदा का निधन हो गया था। एक वक्त पर एस्कॉर्ट्स को टू व्हीलर मेकिंग कंपनियों में बुलंदियों तक पहुंचाने में राजन नंदा ने अहम भूमिका निभाई थी। राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा से राजन नंदा की शादी 1969 में हुई थी। अब ये दोनों हस्तियां ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+