पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का बड़ा आरोप- सर्विलांस पर है राजभवन, नहीं करूंगा बर्दाश्त
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तकरार किसी से छिपी नहीं है। अब इन मतभेदों के बीच जगदीप धनखड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कोलकाता में राजभवन की निगरानी की जा रही है। धनकड़ ने कहा कि उन्हें भारी मन से कहना पड़ रहा है कि राजभवन सर्विलांस पर है, ऐसा कैसे हो सकता है। राज्यपाल ने आगे कहा कि वो किसी हालत में भी सर्विलांस को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और जिन्होंने ऐसा किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
Recommended Video

उन्होंने ममता सरकार पर राजभवन की जासूसी करने का आरोप लगाया और कहा कि राजभवन की पवित्रता को अखंड रखना होगा। धनखड़ ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि पिछले एक साल में कई मुद्दों पर टीएमसी सरकार के साथ उनकी भीड़ंत हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अराजकता कायम है। धनखड़ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि "मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि राजभवन निगरानी में है। यह राजभवन की पवित्रता को कमजोर करता है। मैं इसकी पवित्रता की रक्षा के लिए सब कुछ करूंगा।"
आपको बता दें कि इससे पहले धनखड़ ने बैरकपुर में गांधी घाट पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा था ''मैं सभी से अपील करता हूं कि हम एक ऐसा माहौल तैयार करें, जिससे हम पूरे देश में एक उदाहरण दे सकें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव सबसे अधिक प्रामाणिक, वास्तव में किसी भी तरह की हिंसा से मुक्त हैं।'' हालांकि, राज्यपाल ने उस चुनाव के बारे में स्पष्ट नहीं किया जिसके बारे में वह बात कर रहे थे। राज्य में 107 नगर निकायों के अलावा कोलकाता नगर निगम का चुनाव इस साल अप्रैल में होना था, जिन्हें महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव भी होना है।












Click it and Unblock the Notifications