गंभीर आरोपों से घिरी महाराष्ट्र सरकार तो शिवसेना ने बीजेपी पर उठा दिए सवाल, इन दो राज्यों का लिया नाम
नई दिल्ली, 25 मार्च। महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से महाविकास आघाड़ी सरकार पर लग रहे गंभीर आरोपों पर शिवसेना (Shiv Sena) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने सवाल किया कि ये पेन ड्राइव किस लिए है। शिवसेना अब विपक्ष के आरोपों को पश्चिम बंगाल (West Bengal) और तमिलनाडु (Tamilnadu) से जोड़ा जा रहा है। राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि हर रोज भाजपा की ओर से एक नई पेनड्राइव पेश की जा रही है। पश्चिम बंगाल में भी यही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तमिलनाडु में भी ऐसा होगा।

भाजपा ने महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की ओर से महाविकास आघाडी सरकार दाउद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के आदमी को वक्फ बोर्ड में शामिल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं अब इन आरोपों के शिवसेना के नेता भड़ गए हैं। जिसके बाद शिवसेना के प्रवक्ता के संजय राउत ने केंद्रीय एजेंसियों को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय एजेंसिया क्या भाजपा के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं।
वक्फ बोर्ड में दाउद के करीबी का नाम
महाराष्ट्र सरकार ने दाउद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के व्यक्ति को वक्फ बोर्ड में शामिल किया। यह गंभीर आरोप महाविकास अघाड़ी सरकार पर विधानसभा में विपक्षी दल के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि डॉ. मुदस्सिर लांबे नाम का व्यक्ति वक्फ बोर्ड का सदस्य है और वह नवाब मलिक (Nawab Malik) का चहेता है। सदन से उन्होंने सवाल किया कि मुंबई बम ब्लास्ट से संबंधित व्यक्ति को वक्फ बोर्ड में शामिल करने का क्या अर्थ है?
गत 14 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly Session) में विपक्ष की ओर से बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इन आरोपों को सिद्ध करने के लिए एक और पेनड्राइव पेश की। विधानसभा से बाहर निकलने पर फडणवीस ने कहा कि मैं सवाल करता हूं तो वे कहते हैं कि मैंने फडणवीस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन एजेंसी खोल रखी है क्या? मुदस्सिर लांब की क्लिप से साफ होता है कि शासन में दाउद से जुड़े लोगों की क्या अहमियत है। आपको बता दें कि विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डॉ. मुदस्सिर लांबे का मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी दाउद इब्राहिम से संबंध है। वक्फ बोर्ड के सदस्य पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का भी आरोप है। फडणवीस ने कहा कि इन सब गंभीर आरोपों के बावजूद वह वक्फ बोर्ड में अपने पद पर बना हुआ है। यह एक बड़ा सवाल है।
वहीं देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील (Dilip Walse Patil) ने वक्फ बोर्ड में डॉ. मुदस्सिर की नियुक्ति को लेकर पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। वे कहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस रोज एक पेन ड्राइव लेकर आ जाते हैं। उन्होंने डिटेक्टिव एजेंसी खोली है क्या? साथ ही वे यह भी कहते हैं कि फडणवीस द्वारा दिए गए पेनड्राइव के सबूतों की जांच की जाएगी। इससे देवेंद्र फडणनवीस ने 125 घंटे रिकॉर्डिंग वाली एक पेन ड्राइव महाराष्ट्र विधानसभा में पेश की थी और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की थी।
शिवसेना ने केंद्रीय एजेंसियों पर भाजपा के साथ गठजोड़ का लगाया आरोप
वहीं भाजपा की ओर से महाविकास अघाड़ी सरकार पर लगाए गए आरोपों पर शिवसेना ने पलटवार किया है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि ये क्या है पेनड्राइव? रोज नया पेनड्राइव सामने आ रहा है। संजय राउत ने सवाल कि क्या देंवेंद्र फडणवीवस के पास पे्न ड्राइव की फैक्ट्री है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों और बीजेपी के गठजोड़ होने का आरोप लगाया। संजय राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भी ऐसा ही हो रहा है, जल्द ही तमिलनाडु (Tamilnadu) में भी ऐसा ही होगा।
शरद पवार ने कहा भाजपा का आरोप निराधार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने फडणवीस के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की ओर से यह महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार को अस्थिर का एक प्रयास है। पवार ने यह भी कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग का समय अधिक है। इसलिए यह समझना चाहिए कि वह केंद्रीय जांच एजेंसियों की निगरानी फुटेज हैं। देवेंद्र फडणनवीस को जिस स्रोत से ये फुटेज प्राप्त हुई हैं उस पर सवाल उठते हैं।












Click it and Unblock the Notifications