कर्नाटक के तुमकुर में बोले पीएम मोदी, अगर नारे लगाने हैं तो पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ लगाइए

बेंगलुरु। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिनों के लिए कर्नाटक में हैं। वो इस यात्रा पर बेंगलुरू और तुमकुरू में रहेंगे। इस दौरान वह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्‍होंने तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ में एक रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस पवित्र भूमि से साल 2020 की शुरुआत कर रहा हूं। मेरी कामना है कि श्री सिद्धगंगा मठ की यह पवित्र ऊर्जा हमारे देश के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाए।

कर्नाटक के तुमकुर में बोले पीएम मोदी, अगर नारे लगाने हैं तो पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ लगाइए

प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत ने 21वीं सदी के तीसरे दशक में नई ऊर्जा और नए जोश के साथ प्रवेश किया है। आपको याद होगा कि पिछले दशक की शुरुआत के समय देश में किस तरह का माहौल था। लेकिन यह तीसरा दशक उम्मीदों और आकांक्षाओं की मजबूत नींव के साथ शुरू हुआ है।' इस इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से लेकर भारत की 21वीं सदी की शुरुआत को लेकर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का गठन धर्म के आधार पर किया गया था, वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा था। उत्पीड़ितों को शरणार्थी के रूप में भारत आने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते हैं, इसके बजाय वे इन शरणार्थियों के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा 'जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं कहना चाहता हूं कि आज जरूरत है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की गतिविधियों का पर्दाफाश करने की। अगर आपको आंदोलन करना है, तो पिछले 70 वर्षों के पाकिस्तान के कार्यों के खिलाफ आवाज उठाइए।' उन्‍होंने आगे कहा अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उसे जुड़े नारे लगाइए। अगर आपको जुलूस निकालना ही तो पाकिस्तान से आए हिंदू-दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+