मौसम विभाग का अलर्ट: यूपी के इन जिलों में अगले तीन घंटे में आंधी के साथ तेज बारिश की आशंका
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटे में आंधी के साथ तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है। विभाग के मुताबिक यूपी के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, संभल, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच, मैनपुरी, कानपुर, इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद और इसके आस-पास के इलाकों में बारिश के साथ तूफान की आशंका है। अगले तीन घंटे में इन जिलों में मौसम बिगड़ सकता है, ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

लखनऊ में मौसम विभाग की ओर से यूपी के कई जिलों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। जिन इलाकों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है उनमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, संभल, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच, मैनपुरी, कानपुर, इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद और इसके आस-पास के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में इन इलाकों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी किया है।
बता दें कि यूपी के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इन राज्यों में अगले 24 घंटे भारी है और इसी कारण यहां पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications