दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की वजह से बढ़ी ठंड, पारा गिरा

नई दिल्ली। देश की राजधानी में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है, जबरदस्त ठंड की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज रविवार की सुबह दिल्ली में बारिश की वजह से पारा और नीचे आ गया। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के चलते लोगों रैन बसेरे में लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई है। एक तरफ जहां दिल्ली वालों को साल की पहली बारिश देखने को मिली है तो दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है।

rain

दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश की वजह से पारा काफी नीचे गिर गया है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा जोकि सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह अभी भी 4 डिग्री है, जोकि सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी लगातार ठंड बढ़ रही है और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में कोहरे की वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ है। कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द हो गई हैं और कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही दक्षिण भारत में भी पारा नीचे गिरा है। वहीं हैदराबाद में भी अगले 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि मुंबई में तामान बेहतर हैं और यह साधारण से उपर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच से छह दिनों में पारा सामान्य से कुछ नीचे रह सकता है। जिसके बाद एक बार फिर से पारा उपर जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- मनोहर लाल खट्टर ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के ट्वीट पर दी नसीहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+