दिल्ली-NCR में बारिश की आशंका, मिलेगी प्रदूषण से राहत
नई दिल्ली। प्रदूषण की मार सह रही दिल्ली को आज राहत मिल सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में आज शाम तक बारिश हो सकती है और अगर ऐसा हुआ तो स्मोग की आग में झुलस रही राजधानी के लिए ये बहुत बड़ी राहत की बात होगी। Head, Environment and Research Centre, IMD के डॉक्टर वीके सोनी ने मीडिया से बात करते हुए रविवार को बताया कि आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज बारिश हो सकती है, जिससे वायु गुणवक्ता सुधरने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण चरम स्तर पर पहुंच गया है, पटाखा बैन होने के बावजूद कल दिवाली के दिन दिल्लीवासियों ने जमकर आतिशबाजी की है, जिसकी वजह से आज दिल्ली में स्मोग की गहरी चादर छाई हुई है, आज दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 999 के पार पहुंच गया। वहीं कई इलाकों में स्थिति इससे भी ज्यादा खराब रही है। आज कई इलाकों में 900 के पार हो गया है। दिल्ली के अशोक विहार में स्थित सत्यवती कॉलेज के पास AQI 999 था। जहांगीरपुरी, रोहिणी, सोनिया विहार, वजीरपुर, पंजाबी बाग, आरके पूरम इलाके में AQI 900 के पार रहा, जो कि अत्यधिक चिंता का विषय है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश की आशंका
Recommended Video
स्काईमेट वेदर ने भी आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की आशंका व्यक्त की है, आज सुबह की सैर करने वालों ने कहा कि प्रदूषण के कारण उन्हें सांस लेने दिक्कत हो रही है साथ ही उन्हें आंखों में जलन और चुभन भी महसूस हो रही है, स्मोग की वजह से मार्निंग वॉक अब कम लोग आ रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना से जंग लड़ रही दिल्ली के लिए प्रदूष बहत बड़ा सिरदर्द बना हुआ है, इस वक्त दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है ऐसे में गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण दिल्ली के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
वायु प्रदूषण से कोरोना का खतरा बढ़ा
एक स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) की चपेट में आने वाले मरीजों के लिए वायु प्रदूषण जानलेवा साबित हो रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से हुई करीब 15 प्रतिशत मौतों का संबंध लंबे समय तक वायु प्रदूषण वाले माहौल में रहना बताया गया है। वहीं आईसीएमआर के प्रमुख बलराम भार्गव ने कहा कि, कोविड के कारण हो रही मौतों में प्रदूषण भी बड़ी भूमिका निभा रहा है इसलिए प्रदूषण पर लगाम बहुत जरूरी है।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications