देश के 9 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, गिर सकते हैं ओले, घाटी में भी बदलेगा मौसम
Rain and Thunderstorm alert 9 States, Read Weather Updates.नई दिल्ली। इस समय पूरा उत्तर भारत बदलते हुए मौसम से परेशान है, लोग सुबह-शाम ठंड, कोहरे और बेमौसम बरसात से तंग हो गए है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की आशंका है। विभाग ने इन 9 जगहों पर अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

देश के 9 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका
जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। विभाग के मुताबिक बारिश के साथ कही-कहीं बिजली भी कड़केगी तो वहीं कहीं-कहीं पर ओले गिरने की भी आशंका है। लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

कोहरे का कहर
मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन सभी स्थानों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दिन के तापमान में इजाफा होगा , जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
ओलावृष्टि की भी आशंका
विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, भोपाल, गुना, और भिंड जिले में ओलावृष्टि की भी आशंका बनी हुई है।

यूपी में हुई बारिश
तो वहीं यूपी में कल अचानक हुई बारिश ने लोगों को थोड़ा परेशान किया है। हालांकि बारिश के कारण ज्यादा तापमान में फर्क नहीं पड़ा है और अगले दो दिन अब मौसम के शुष्क रहने की आशंका बनी हुई है।
आने वाले चार दिनों में मौसम मारेगा पलटी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा है। विभाग ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में बारिश की संभावना है। तो वहीं साउथ का मौसम आम तौर पर उदासीन ही रहने वाला है और दिन में लोगों को अच्छी धूप सेंकने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications