मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में 11 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

नई दिल्ली, 9 सितंबर: मानसून का सीजन चल रहा है, लेकिन अभी भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। जिसके तहत कई राज्यों में गुरुवार से बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उत्तराखंड में पहले से ही बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में वहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई हाईवे भी बंद बताये जा रहे हैं।

Recommended Video

    मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में 11 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
    दिल्ली-एनसीआर में बारिश

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश

    आईएमडी के मुताबिक गुरुवार शाम तक दिल्ली/एनसीआर के इलाकों में हल्की तीव्रता की बारिश या फिर बूंदा बांदी होने की संभावना है। इसमें हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। गुरुवार शाम 4 बजे के करीब दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। ऐसे में वहां पर लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    पहाड़ पर क्या हैं हाल?

    पहाड़ पर क्या हैं हाल?

    मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के कई इलाकों में गुरुवार से तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जो अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही रह सकता है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ और यमुनोत्री पर बारिश की वजह से मलबा आ गया। जिसके चलते उस रूट पर यातायात बंद है। साथ ही प्रशासन ने लोगों को बिना जरूरी काम पहाड़ों की यात्रा ना करने की सलाह दी है।

    यूपी में ये है स्थिति

    यूपी में ये है स्थिति

    यूपी में भी अभी गर्मी का सिलसिला जारी है। हालांकि अब मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी, जिसके तहत 9 सितंबर से यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 11 सितंबर तक जारी रहेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कई जिलों बागपत, गाजियाबाद, रामपुर, मेरठ, हापुड़, खतौली और अन्य पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर,लखीमपुर खीरी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, पीलीभीत, बरेली आदि में शुक्रवार को बारिश की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+