दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का अलर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यूपी के गाजियाबाद में प्रशासन ने शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

नई दिल्ली, 24 सितंबर: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग दिल्ली एनसीआर में शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यूपी के गाजियाबाद में प्रशासन ने शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Recommended Video

    Weather Today: Delhi-UP में आज भी Rain ढाएगी कहर, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी | *News
    weather

    वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करते हुए लोगों से कहा, 'शांतिवन से हनुमान मंदिर कैरिजवे पर हनुमान सेतु के पास, लिबासपुर अंडरपास, महारानी बाग तैमूर नगर कट, सीडीआर चौक, महरौली से गुरुग्राम की ओर, अंधेरिया मोड़ वसंत कुंज की ओर, निजामुद्दीन पुल के नीचे, सिंघू बॉर्डर पेट्रोल पंप के पास और एमबी रोड से सैनिक फॉर्म कैरिजवे की तरफ बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव है। कृपया इन मार्गों पर एहतियात बरतें।'

    बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट

    आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री पर आ गया है। यह तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि शनिवार को भी दिल्ली और इससे सटे आसपास के इलाकों में बारिश जारी रहेगी। बारिश की चेतावनी को देखते हुए यूपी के गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूल बंद रखे गए थे और सभी निजी दफ्तरों में घर से काम करने की सलाह दी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+