रेलवे एनडीए और एनए परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए तीन दिन तक चलाएगा स्पेशल ट्रेन

रेलवे एनडीए और एनए परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए चलाएगा स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली। सेंट्रल रेलवे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ये ट्रेन आज से अगले तीन दिन तक चलेंगी। शुक्रवार को भारतीय रेलवे की बताया गया कि ये एनडीए और एनए एग्जाम देने वालें छात्रों को सहूलियत के लिए ये ट्रेनें 4, 5 और 6 सितंबर को चलाई जा रही हैं।परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र इन ट्रेनों की सुविधा ले सकते हैं।

Central Railways to run special trains on 4th 5th and 6th September 2020 for aspirants taking NDA and NA exams

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि एनडीए परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु भारतीय रेलवे ने 03 सितंबर से 30 सितंबर 2020 के बीच उत्तर प्रदेश में 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है।

जेईई और नीट की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए भी रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चला रहा है। रेलवे ने कई राज्यों में स्पेशल ट्रेन चलाने रेलवे ने कई राज्यों में छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। इन सभी ट्रेनों को 15 सितंबर तक छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए चलाया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने की जानकारी दी है। रेलवे 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच राजस्थान में चार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। बिहार में भी रेलवे ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। बिहार में JEE Mains, NEET, NDA में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु भारतीय रेलवे ने 2 से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी MEMU/DEMU स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+