खुशखबरी: अब 1 सितंबर से सिर्फ 1 रुपए में रेलवे देंगी 10 लाख का बीमा
नयी दिल्ली। रेल में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने अपने यात्रियों को बीमा सुरक्षा देने का फैसला किया है। अब 1 सितंबर से रेलवे में सफर करने वाले लोगों को सिर्फ 1 रूपए पर 10 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा।

आईआरसीटीसी ने 1 सितंबर से सभी ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को 1 रुपए में 10 लाख रुपए का ट्रैवल इंश्योरेंस देने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत यात्री की मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में उसे 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस दिया जाएगा। वहीं आंशिक विकलांगता की स्थिति में 7.5 लाख रुपए और अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा। जबकि मृत्यु के बाद शव को पहुंचाने के लिए 10,000 रुपए तक का बीमा दिया जाएगा।
फिलहाल ये बीमा सुरक्षा केवल ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को मिलेगा, लेकिन दीरे-धीरे इसे काउंटर टिकट बुकिंग पर भी लागू किया जाएगा। आईआरसीटीसी ने रॉयल सुंदरम, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर यात्रियों को यात्रा बीमा देने का प्लान तैयार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications