सफर होगा सुहाना, स्वीटजरलैंड जैसे मॉर्डन कोच बढ़ाएगी भारतीय रेलवे की शान
नई दिल्ली। आपको बाहर देखने के लिए ट्रेन की खिड़की या दरवाजे से झांकने की जरुरत नहीं होगा। आपको विंडो सीट के लिए दूसरों की मिन्नतें नहीं करनी होगी, क्योंकि जल्द ही रेलवे अपनी ट्रेनों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

दुनिया में चौथी सबसे बड़ी मानी जाने वाली भारतीय रेलवे पारदर्शी कोच लाने जा रहा है। शीशे की बचीं ट्रेनों की छतों से आप आराम से बाहर का नजारा देख सकेंगे। स्वीटजरलैंड की तरह अब भारतीय ट्रेनों में आराम से बैठक प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा ले पाएंगे।
रेलवे पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सूचना एवं मनोरजंन प्रणाली लैस इन पारदर्शी छतों वाली ट्रेन लांच करने जा रहा है है। रेलवे ट्रांसपैरेंट कोच लाने जा रहा है। ऐसे में अब आप सफर के दौरान बाहर से सुंदर नजारे आसानी से देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications