रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, जनरल टिकट के किराए में करें स्लीपर में सफर
नयी दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब ट्रेन की स्लीपर क्लास में सफर करने के लिए आपको रिजर्वेशन की जरुरत नहीं। जी हां रेलवे आपको जनरल टिकट पर स्लीपर क्लास में सफर करने का मौका दे रहा है।

ट्रेन के जनरल बोगियों में सफर करने वाले लोगों के लिए ये खबर खास है। यात्री अब जनरल कोच का टिकट लेकर स्लीपर कोच में भी यात्रा कर सकेंगे। हलांकि आपको ये बता दें कि यह सुविधा कुछ चुनिंदा ट्रेनों में किसी खास सेक्शन में ही मिलेगी।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशानुसार ट्रेन के स्लीपर कोच में दिन में यात्री कम होने पर जोन महाप्रबंधक इसे सेकेंड क्लास अनरिजर्व कोच यानी की जनरल बोगी घोषित कर सकता है। इसे प्रयोग के तौर पर देखने के लिए 6 महीने के लिए लागू की जाएगी।
अगर रेलवे को इससे फायदा मिला तो मांग के अनुसार इसे बढ़ाया या बंद किया जा सकेगा। फिलहाल भोपाल से जबलपुर के बीच राजकोट एक्सप्रेस और अमरकंटक एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों में यह सुविधा है।












Click it and Unblock the Notifications