बदल गया रेलवे का मेनू कार्ड, वेलकम ड्रिंक के साथ होगा स्वागत

railway food
नयी दिल्ली। ट्रेन में लगातार मिल रही खाने की शिकायत के बाद रेलवे ने अपने मेनू कार्ड को बदल दिया है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने पहल करते हुए ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता सुधारने की पहल की है। नए मेनू कार्ड के मुताबिक अब यात्रियों का स्वागत वेलकम ड्रिंक के साथ करने का फैसला किया है। यूपीए सरकार में इस सेवा को समाप्त कर दिया गया था।

यात्रियों को सबसे पहले वेलकम ड्रिंक दिया जाएगा। एसी क्लास में यात्रा शुरू करते ही यात्रियों को वेलकम ड्रिंक दिया जाएगा। अगर इसके तुरंत बाद नाश्ता दिया जाता है तो उसमें शामिल ड्रिंक यात्री को नहीं दिया जाएगा। नए नियम के मुताबिक ट्रेन में सवार होने के बाद यात्रियों का स्वागत वेलकम ड्रिंक के साथ किया जाएगा। हलांकि ब्रेक फास्ट के साथ दिया जाने वाला सॉफ्ट ड्रिंक काट लिया गया है। उसके बदले छाछ, लस्सी, ट्रैट्रा पैक व अन्य पेय पदार्थ दिए जाएंगे। सभी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों के लिए विकल्प के तौर पर ब्रांडेड खाना उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेनों में भारत के क्षेत्रीय व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया गया है। हलांकि ब्रांडेड वेज-नॉनवेज खाने का विकल्प मौजूद होगा। खास बात यह है कि यात्रियों को नया खानपान पुरानी दरों पर उपलब्ध होगा। रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को अगले हफ्ते तक नई खानपान सेवा को शुरू करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं निर्धारित समय से ट्रेन के दो घंटे से अधिक देरी होने पर यात्रियों को ब्रेक फास्ट, लंच अथवा डिनर देना भी अनिवार्य होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+