बदलने जा रहा है रेलवे का फैशन, स्टाइलिश कपड़े पहनेंगे कर्मचारी, देखें Pics
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे पर फैशन का रंग चढ़ गया है। रेलवे के कर्मचारी फैशनेबल और स्टाइलिश कपड़े पहनने जा रहे हैं। रेलवे के इन कर्मचारियों को डिजाइनर यूनिफॉर्म मिलने वाला है। उनके पकड़े डिजाइन कर रही है देश की जानी-मानी फैशन डिजाइनर रितू बेरी। रेलवे की 92 पैसे में 10 लाख की बीमा योजना: 13 दिन में 40 लाख लोगों ने चुना विकल्प

रेलवे काफी लंबे वक्त ये इस योजना पर काम कर रहा है। रेल मंत्री खुद इस बात की जानकारी दे चुके है। प्रभु चाहते हैं कि रेलवे कर्मचरियों के यूनिफॉर्म बदले जाएं। इसलिए रेलवे ने रितू बेरी से संपर्क किया और रितू अपने डिजाइन को अंतिम रुप देकर रेलवे को सौंप चुकी है। रितू बेरी के बनाए डिजाइनंस को रेलवे ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है और आम जनता से राय मांगी है। आइए आपको इन डिजाइनस की एक झलक दिखाएं।
स्टेशन मास्टर
स्टेशन मेनेजर या स्टेशन सुप्रीटेंडेंट की मौजूदा यूनिफॉर्म सफेद शर्ट और पेंट है, लेकिन अब उन्हें स्मार्ट बना दिया गया है। उन्हें ब्लैक हॉफ जैकेट,सफेद शर्ट और रेड टाई पहननी होगी। वहीं इसके दूसरे विकल्प में बिना जैकेट के सफ़ेद शर्ट और ब्लैक पेंट, पॉकेट के ऊपर स्टेशन मेनेजर लिखा हुआ है।

मुख्य टिकट एक्जामिनर्स
रेलवे के चीफ टिकटिंग एक्ज़ामिनर्स की मौजूदा ड्रेस ब्लू सूट है, लेकिन अब उन्हें रेड या फिर ब्लैक करने का विकल्प दिया गया है। वहीं दूसरे विकल्प में हॉफ जैकेट , सफेद शर्ट और लाल टाई का ऑप्शन है।

ड्राइवर
रेलवे के ड्राइवर की मौजूदा यूनिफॉर्म लाइट शर्ट और डार्क पैंट, जिसे बदलकर डबल पॉकेट वाली ब्लू सूट करने का विचार है। वहीं गार्ड यूनिफार्म लाइट ऑरेंज या फिर लाइट ग्रीन करने की सलाह दी गई है।

हॉउस कीपींग स्टाफ
हाउस कीपींग स्टाफ की मौजूदा ड्रेस ब्लू कलर की पैंट शर्ट है, जिसे बदलकर ऑफ व्हाइट शर्ट और ऊपर के हिस्से में केसरिया रंग करने की विचार दिया गया है।
चीफ कैंटरिंग इंचार्ज
चीफ कैंटरिंग इंचार्ज की मौजूदा यूनिफॉर्म व्हाइट शर्ट और डार्क पैंट है, जिसे बदलकर केसरिया या रॉयल ब्लू कलर के कोट पेंट करने की सलाह दी गई है।

कुली
भारतीय रेल के कुली की मौजूदा समय में रेड कलर की शर्ट, लेकिन उसे बदलकर लॉन्ग रेड डिजाईनर कुर्ते के नीचे ब्लेक स्ट्राइपस वाला पयजामा करने की सलाह दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications