देश भर में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के परिवहन को रेलवे ने दी मंजूरी

क्रायोजेनिक टैंकरों के माध्यम से देश भर में तरल चिकित्सा ऑक्सीन के परिवहन को रेलवे ने मंजूरी दे दी।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। क्रायोजेनिक टैंकरों के माध्यम से देश भर में तरल चिकित्सा ऑक्सीन के परिवहन को रेलवे ने मंजूरी दे दी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार के प्रमुख सचिव के अनुरोध पर रोल ऑन-रोल ऑफ स्कीम के तहत देश भर में तरल ऑक्सीजन का परिवहन किया जाएगा। हालांकि, इसका खर्च राज्य सरकार को ही वहन करना होगा।

Railways

Recommended Video

    Railway ऐसे पहुंचाएगा Corona की मार झेल रहे राज्यों को liquid medical oxygen । वनइंडिया हिंदी

    इसके साथ-साथ इस सिलेंडरों को अनलोड करने के बाद वापस लौटने का खर्च भी राज्य सरकारें ही वहन करेंगी। इन कंटेनरों के साथ जाने वाले कर्मचारियों को सेकेंड क्लास का टिकट लेना होगा और केवल दो व्यक्तियों को कंटेनरों के साथ जाने की अनुमति दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: रिकवरी के मुकाबले कोरोना से संक्रमित होने की दर काफी अधिक- डॉ. हर्षवर्धन

    रेलवे के माध्यम से विभिन्न राज्यों की जरूरतों के अनुसार इन सिलेंडरों को नजदीकी गंतव्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा। रेलवे से इन सिलेंडरों को विभिन्न राज्यों तक पहुंचाने में इसके परिवहन में आने वाली लागत भी कम आएगी।

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस समय कोरोना के बेहिसाब मामले सामने आ रहे है, जिसकी वजह से अस्पतालों में ऑक्सीन की आवश्यकता बढ़ गई है। लेकिन राज्य इस समय ऑक्सीन की कमी का सामना कर रहा है। सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा था। इस सप्ताह की शुरुआत में ठाकरे ने कहा था कि राज्य में मेडिकल सेवा के लिए तरल ऑक्सीजन की कमी है। महाराष्ट्र के अलावा कई अन्य राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+