वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की संभावना एक सी नहीं होती, जानिए RLWL, PQWL,CKWL, RQWL आदि का मतलब

Recommended Video
नई दिल्ली। रेलवे टिकट में हमेशा से मारामारी रहा है। बड़ी मुश्किल से कन्फर्म टिकट मिल पाता है। सरकार के द्वारा समय समय पर इस परेशानी से राहत के लिए कदम उठाए जाते हैं लेकिन हर बार यह अपर्याप्त होता है। फेस्टिवल का सीजन हो या आम दिन, तत्काल से लेकर सामान्य टिकट तक कमोबेश एक सी हालत रहती है। कोरोना वायरस की वजह से हालांकि अभी सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को ही रेलवे में सफर करने दिया जा रहा है लेकिन वेटिंग टिकट कट रहे हैं। और इन वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने पर यात्री यात्रा कर सकते हैं। टिकट काटने के क्रम में जब टिकट वेटिंग में हो जाता है तो उस वेटिंग टिकट में कभी RLWL, PQWL,CKWL तो कभी GNWL, RQWL आदि लिखा आता है। सामान्य रूप में हम इन्हें एक सा ही वेटिंग समझ लेते हैं जबकि यह एक सा नहीं है। प्रत्येक के मतलब एक दूसरे से भिन्न हैं और उन वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने के चांस भी अलग-अलग हैं। आइये इन्हें जानते हैं, इससे यह अनुमान लगाना आसान होगा कि टिकट के कन्फर्म होने की संभावना कितनी है।

PNR
सबसे पहले पीएनआर नंबर के बारे में जानते हैं जिसक द्वारा टिकट की वैधानिकता को चेक किया जाता है। चाहें टिकट चेकिंग की बात हो या वेटिंग चेक करने की, पीएनआर नंबर ही टिकट का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। टिकट के लेफ्ट साइड में ऊपर की ओर यह नंबर होता है। यह नंबर हर टिकट के लिए अलग -अलग होता है। इस PNR का मतलब 'पैसेंजर नेम रेकॉर्ड नंबर' है। अब देखते हैं वेटिंग टिकट में लिखे हुए कोड का मतलब।

GNWL
इसका मतलब होता है जनरल वेटिंग लिस्ट। जब यात्री किसी रूट के प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करता है तो टिकट के कन्फर्म नहीं होने पर GNWL वेटिंग आ जाता है। टिकटों के वेटिंग लिस्ट में यह सबसे सामान्य है जिसके कन्फर्म होने की संभावना भी सबसे ज्यादा होती है।

RLWL
इसका फुल फॉर्म होता है 'रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट'। यह तब लिखा जाता है जब दो बड़े स्टेशनों के बीच का कोई ऐसा स्टेशन हो जहां से ज्यादा ट्रेनें मौजूद नहीं हों, ऐसी स्थिती में वहां के यात्री को किसी कैंसलेशन पर पहले सीट दी जाएगी। इस टिकट के कन्फर्म होने की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि उस रिमोट लोकेशन का टिकट कैंसिल हो। ऐसे टिकट के कैंसिल होने पर RLWL टिकटधारिओं को प्राथमिकता दी जाती है। इसमें टिकट कन्फर्म होने की संभावना कम होती है।

CKWL
जब तत्काल में टिकट लिया जाता है और टिकट कन्फर्म न होकर वेटिंग में चला जाता है तब इसमें CKWL लिखा आता है। हालांकि तत्काल टिकट बुकिंग में टिकटों की संख्या सामान्य रूप से बुक किये जाने वाले टिकटों की संख्या से काफी कम होती है। तो इसमें टिकट कन्फर्म होने की गुंजाइश भी कमोबेश उसी अनुपात में होता है। अगर तत्काल में वेटिंग टिकट है तो आम तौर पर 10 वेटिंग लिस्ट तक के टिकट के कंफर्म होने की संभावना रहती है।

PQWL
PQWL का मतलब होता है 'पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट'। अमूमन लम्बी यात्रा वाली रेल में अगर बीच के किन्ही दो स्टेशनों के बीच यात्रा करनी हो और टिकट बुकिंग में वेटिंग आ गया है तो ऐसे में टिकट PQWL वेटिंग लिस्ट में चला जाता है। यह वेटिंग लिस्ट एक किसी बड़े क्षेत्र के कई छोटे-छोटे स्टेशनों के लिए होती है। इस वेटिंग लिस्ट को क्लियर होने के लिए अपने कोटे से किसी कैंसिलेशन की जरूरत होती है। इस हिसाब से अगर आप किसी छोटे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं और आपका टिकट पूल्ड वेटिंग लिस्ट में है तो आपके अपने एरिया (पूल कोड) के किसी व्यक्ति को अपनी टिकट कैंसिल करनी पड़ेगी। इस टिकट के कन्फर्म होने की गुंजाइश औरों की अपेक्षा कम होती है।

RQWL
यह है सबसे अखिरी वेटिंग लिस्ट। इसका मतलब होता है 'रिक्वेस्ट वेटिंग लिस्ट', अगर रूट में कोई पूल्ड कोटा नहीं है तो इस तरह की वेटिंग लिस्ट को बनाया जाता है। इस तरह के टिकटों के कन्फर्म की संभावना बहुत ही कम होती है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications