ट्रेन में टिकट मांगने पर टीटीई ही हो गया गिरफ्तार, घंटों बाद मिली जमानत
नई दिल्ली। झारखंड में चलती ट्रेन में टिकट मांगने पर एक टीटीई को ही गिरफ्तार किए जाने का मामला आया है। टीटीई की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने चलती ट्रेन में सवार एक न्यायिक अधिकारी से टिकट मांग लिया। न्यायिक अधिकारी के पास मान्य टिकट नहीं होने जब टीटीई ने उन्हें रोका तो गुस्साए न्यायिक अधिकारी महोदय ने मधुपुर स्टेशन उतरते ही टीटीई को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया।

मामला झारखंड के दानापुर का है। मिली जानकारी के मुताबिक टीटीई की जिस ट्रेन में ड्यूटी थी उसी ट्रेन में न्यायायिक अधिकारी अशोक कुमार सफर कर रहे थे। टीटीई ने जब उनसे टिकट मांगा तो उन्होंने कहा कि उनका टिकट मधुपुर में हैं। टीटीई ने इस जब गलत बताया तो उन्होंने टीटीई से तीखी बहस कर ली।
बहस से गुस्साए न्यायिक अधिकारी अशोक ने मधुपुर पहुंचते ही टीटीई को गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए। अधिकारी के आदेश के बाद टीटीई को जेल में डाल दिया। बाद में दानापुर रेलमंडल के एक अधिकारी ने इस मामले में हस्तक्षप किया। रेलवे अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद टीटीई को थाने में बॉन्ड भराकर जमानत दे दी गई है। टीटीई ने अब इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर न्यायिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications