बिना बताए लंबी छुट्टी पर गए रेलवे के 13000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

नई दिल्ली। भारतीय रेल की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए रेलवे उन तमाम कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है जो बिना बताए छुट्टी पर चले गए हैं। रेलवे तकरीबन 13000 कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने जा रहा है जोकि छुट्टी पर हैं। ये वो कर्मचारी हैं जिन्होंने बिना बताए अपने आप छुट्टी ले ली है और लंबे समय से ड्युटी पर नहीं आ रहे हैं। रेलवे यह कार्रवाई रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर कर रहा है।

railway

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने विभाग के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया था अभियान चलाया जाए और उन कर्मचारियों की पहचान की जाए जो लंबे समय से अलग-अलग जगहों से अपनी सेवाओं से नदारद हैं। इस अभियान के दौरान यह पाया गया कि 13000 कर्मचारी बिना बताए लंबे समय से छुट्टी पर हैं। रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों की पड़ताल के बाद यह पता चला कि 13000 कर्मचारी बिना बताए लंबे समय से छुट्टी पर हैं

इस बाबत रेलवे ने बयान जारी करके कहा कि विभाग की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है, यह कार्रवाई नियमानुसार उनके खिलाफ की जा रही है जो बिना बताए अपने सेवाओं से अनुपस्थित हैं। रेलवे ने तमाम अधिकारियों व सुपरवाइजर को निर्देश दिया है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई करे और उन्हे उनकी सेवा से बर्खास्त किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+