आते ही रेल मंत्री ने लिया बड़ा फैसला, रेलवे में होंगी 1 लाख भर्तियां

रेलवे जल्द ही 1 लाख पदों पर भर्ती करेगा। ये भर्ती सेफ्टी कैटेगरी के अंतर्गत 1 लाख पदों पर की जाएगी।

नई दिल्ली। लगातार हो रहे हादसों से आयोचना का केंद्र बनी भारतीय रेल अब बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने आते ही बड़ा फैसला लेते हुए लोगों को खुशखबरी दी है। जल्द रेलवे में 1 लाख पदों पर भर्ती होंगी। ये भर्ती लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए की जाएगी।

रेलवे में 1 लाख नौकरी

रेलवे में 1 लाख नौकरी

रेलवे जल्द ही 1 लाख पदों पर भर्ती करेगा। ये भर्ती सेफ्टी कैटेगरी के अंतर्गत 1 लाख पदों पर की जाएगी। रेलवे ने सेफ्टी कैटेगरी यानी की सुरक्षा शायरनी की भर्ती पर लगी रोक हटा ली है। यानी अब इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

रेल मंत्री ने लिया बड़ा फैसला

रेल मंत्री ने लिया बड़ा फैसला

नए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आते ही ये फैसला किया। उन्होंने रेल हादसों से सबक लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा पर सबसे पहले ध्यान दिया और रेलवे की खराब हो रही छवि को सुधारने का काम किया। रेलवे ने इस दिशा में कोशिश की है कि हादसों पर रोक लगाया जा सके। ऐसे में रेल मंत्री का मानना है कि अगर हादसे रोकने है ति रेलवे को बेहतर तकनीक के साथ-साथ कुशल कर्मचारियों की जरूरत है। जिसके बाद उन्होंने 17 सितंबर को रेलवे के जोनल मैनेजर और रेलवे बोर्ड सदस्यों की बैठक की और रेलवे के सेफ्टी कैटेगरी में 1 लाख भर्ती करने कै फैसला किया।

कैसे होगी भर्ती

कैसे होगी भर्ती

रेलवे सेफ्टी कैटेगरी में जूनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियरों की भर्ती करेगा। इसके लिए रेलवे रिक्यूपमेंट बोर्ड चयन परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके अलावा ग्रुप सी के पदों को आरआरबी चयन प्रक्रिया करेगा जबकि ग्रुप डी के पदों को आरआरबी और आरआरसी परीक्षा का आयोजन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+