आधी कीमत पर सफर कर रहे हैं आप, संदेश देकर एहसान जता रही है रेलवे

नयी दिल्ली। रेलवे ने अब अपने यात्रियों को ये बात बताना शुरु कर दिया है कि वो सिर्फ आधा किराया चुकाकर रेल का सफर कर रहे हैं। रेलवे ने टिकट पर ये संदेश लिखकर लोगों को अहसास कराना शुरु कर दिया है कि वो सिर्फ आधा किराया चुकाकर रेल में सफर कर रहे हैं।

railway

दरअसल अब अपने सभी टिकटों पर रेलवे ने ये लिखना शुरू कर दिया है "भारतीय रेलवे आपसे सिर्फ 57% किराया वसूलती है" जबकि सबअर्बन रेलवे के टिकटों पर लिखा है कि " भारतीय रेलव आपसे केवल यात्रा खर्चा का केवल 36% हिस्सा ले रही है।" दरअसल इस संदेश के जरिए रेलवे ने बताने की कोशिश की है कि वो यात्रियों ने यात्रा खर्चा का मात्र 57 फीसदी वसूलते है जबकि बाकी का 43 प्रतिशत रेलवे खुद वहन करती है।

रेलवे के मुताबिक अगर दिल्ली से मुबंई जाने जाने के लिए आपसे राजधानी ट्रेन में फर्स्ट एसी के किराए के तौर पर 4755 रुपया वसूला जाता है, तो इस सफर का कुल खर्च 7175 रुपए है। ऐसे में रेलवे आपसे सिर्फ कुल खर्चा का 57 फीसदी लेती है बाकी का करीब 3085 रुपये की सब्सिडी देती है।

रेलवे के मुताबिक रेलवे यात्रियों से बेस फेयर के अलावा उस पर सर्विस टैक्स और खाने पीने के लिए कैटरिंग चार्ज लेती है, जो कि उन्हीं पर खर्च हो जाता है। रेलवे का दावा है कि ये सब्सिडी वो हर क्लास के टिकट पर देती है। आपको बता दें कि सालाना रेलवे करीब 34 हजार करोड़ रुपये यात्री किराये में नुकसान उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+