होली पर रेलवे का तोहफा, अब ट्रेनों में मिलेगी मिठाई

नयी दिल्ली। होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे ने नई सुविधा का ऐलान किया है। रेलवे की इस नई सुविधा के मुताबिक अगर आप होली पर घर जा रहे हैं तो सफर के दौरान आप ट्रेन में अपनी मनपसंद मिठाई ऑर्डर कर सकते हैं। आज से रेलवे की 3 नई सेवा की शुरुआत, बदलेगा सफर का अंदाज

trains

यात्रियों को होली का गिफ्ट देते हुए आईआरसीटीसी ने खाद्य आपूर्ति कंपनी ट्रैवलखाना से हाथ मिलाया है। इस समझौते के बाद आप सफर के दौरान मिठाई का ऑर्डर कर सकते हैं। आप सफर के दौरान गोंद मावा लड्डू, शाही राबड़ी, स्पेशल रजवाड़ी खीर ऑर्डर कर सकते हैं। ट्रेन में सफर कर रही अकेली महिलाओं के लिए रेलवे की खास सुविधा

यात्री उठाएं फायदा

दरअसल इस पहले के पीछे रेलवे की दलील है कि होली के मौके पर अधिकांश लोग अपने घर जाते हैं। सफर करने वालों में ज्यादातर छात्र और पेशेवर होते हैं। ऐसे लोग भी होते हैं जो अंतिम मिनट में घर जाने की योजना बनाते हैं। वो लोग या तो घर मिठाई ले जाना भूल जाते हैं या खरीदने का मौका नहीं मिल पाते। ऐसे में रेलवे को उम्मीद है कि उनकी ये पहल लोगों के लिए सहायत होगी। रेलवे ने बदले टिकट बुकिंग के नियम, जानें क्या है नया नियम

कैसे करें आर्डर

रेलवे ने 37 स्टेशनों के यात्रियों के लिए ये नई सेवा शुरू की है। नई दिल्ली, जबलपुर, अंबाला और पुणे जैसे बड़े स्टेशन शामिल है। ट्रेनों में मिठाई ऑर्डर करने के लिए आप खाद्य पदार्थ ट्रेवलखाना की वेबसाइट या मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसके ग्राहक सेवा नंबर पर सीधे फोन करके ऑर्डर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ई-कैटरिंग सर्विस की शुरुआत की। जिसमें 408 बड़े स्टेशनों पर शुरू इसकी शुरुआत की गई। इस सर्विस के जरिए लोग अपनी मर्जी का खाना ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। जिसमें खाने की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+