क्या हुआ जब योग करते-करते सो गए रेल मंत्री सुरेश प्रभु
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार और प्रदानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमाम आलोचनाओं और विरोध के बाद सफल रुप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। 21 जून को दुनियाभर के देशों ने बारत के साथ योग दिवस मनाया। केंद्र सरकार के मंत्रियों ने बी बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिये, लेकिन इन सब के बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु मजाक के पात्र बन गए।

दरअसल योगा दिवस के मौके पर कोच्ची में आसन करते वक्त वह सो गए। लोगों ने उनकी सोते की तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। अब यह फोटो खूब शेयर हो रही है। कोच्ची के इस स्थानीय अखबार ने इस फोटो को छापा है।
अखबार के मुताबिक योगा का सेशन खत्म होने के बाद भी रेलमंत्री सुरेश प्रभु आसम करते-करते सो गए। सेशन खत्म हो गया, लेकिन जब वो नहीं उटे तो इंस्ट्रक्टर उनके पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंत्रीजी तो सो गए हैं। तब उन्हें जगाया गया।लेकिन इसी बीच किसी ने उनकी फोटो खींच ली।
गौरतलब है कि योगा दिवस के मौके पर सभी मंत्रियों की अलग-अलग शहरों में योग दिवस प्रोग्राम्स में ड्यूटी लगी थी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ड्यूटी कोच्चि में थी।
The most hilarious story of the day is Suresh Prabhu falling asleep while doing Yoga pic.twitter.com/2J6xljKya3
— Joy (@Joydas) June 22, 2015 











Click it and Unblock the Notifications