यूरोप की ट्रेनों के जैसी दिखेंगी भारत की एक्सप्रेस ट्रेनें
नयी दिल्ली। रेलमंत्री सुरेश प्रभु अपने काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी को कई बार दिखा चुके हैं। एक ट्वीट से कई बार रेलवे में लोगों को मदद मिल चुकी है। उनकी चौंकसी का नतीजा है कि रेलवे आज सुधार की दिशा में अग्रसर है तो वहीं नई तकनीक रेलवे में अपनी जगह बना रही है। अब प्राइवेट एजेंसियों के हाथों में होगी रेलवे पूछताछ की कमान

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेनों के कोचों की दशा बदलने की ओर एक कदम बढ़ाते हुए उन्हें विकसित करने की बात कही है। सुरेश प्रभु की माने तो जल्द ही भारतीय ट्रेनों की कोच यूरोपीय ट्रेनों की जैसी होगी। सुरेश प्रभु ने कहा कि न केवल महामना और गतिमान ट्रेनें भारतीय रेलवे की रोल मॉर्डल होगी, बल्कि हर ट्रेनों की बोगियों को उच्च श्रेणी का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
बदलेगी रेलवे की सूरत
- रेलवे की 65000 कोचों को जल्द ही बदलकर उच्च श्रेणी का किया जाए गा।
- ये कोच यूरोपीय ट्रेनों की तर्ज पर यात्रियों की सुविधा केो हिसाब से होगी।
- हर ट्रेनों की बोगियां महामना ट्रेनों की तरह हर सुविधाओं से लैस होगी।
- रेलवे की दशा सुथारने के लिए केंद्र सरकार ने 85,000 करोड़ रुपए आवंटित किए है।












Click it and Unblock the Notifications