Balasore Train Accident: 'ये राजनीति का समय नहीं है', इस्तीफे की मांग पर बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेलमंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अश्विनी वैष्णव बोले कि ये राजनीति करने का समय नहीं है।

Railway Minister Ashwini Vaishnaw

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, ये भारत के सबसे वीभत्स हादसों में एक माना जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना में 288 लोगों की मौत और 900 से अधिक घायलों के बाद विपक्षी दलों ने रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। इस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये राजनीति करने का समय नहीं है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के दुखद हादसे के बाद सभी प्रयासों को बहाली के काम की दिशा में निर्देशित किया गया है। ये समय राजनीति का नहीं है बल्कि बहाली के काम पर ध्यान देने का समय है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब रेलमंत्री बार बार कहते हैं कि हमारी व्यवस्था सुरक्षित है और कोई गंभीर हादसा नहीं हो सकता है तो ये कैसे हो गया? लाल बहादुर शास्त्री ने पहले रेल हादसे में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल से इसकी उम्मीद है। अगर उन्हे (अश्विनी वैष्णव को) थोड़ी सी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) शुक्रवार शाम करीब 6.55 बजे बहानगर बाजार स्टेशन को पार करने के बाद मुख्य लाइन के बजाय एक लूप लाइन ले ली। वहां पहले से मौजूद मालगाड़ी से जोरदार टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन के डिब्बे उतर गए।

इस भीषण हादसे में 288 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, रेलवे ने मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से भी 2-2 लाख रुपये मुआवजे को दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+