अब IRCTC से तत्काल टिकट बुक करने पर भी मिलेगी ‘पे ऑन डिलिवरी’ की सुविधा

आप तत्काल टिकट पर भी पे ऑन डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

नई दिल्ली। रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग पर रेलवे आपको एक और सुविधा देने जा रही है। अब आपको रेलवे टिकट बुक करने पर तुरंत पेमेंट करनी की जरूरत नहीं है। आप तत्काल टिकट पर भी पे ऑन डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

 तत्काल टिकट पर सुविधा

तत्काल टिकट पर सुविधा

आईआरसीटीसी से रेल टिकट बुकिंग करने पर ‘पे ऑन डिलीवरी' की सुविधा देने वाली कंपनी एंड्युरिल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने ऐलान किया है कि लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान तत्काल टिकट के लिए भी ‘बुक नाउ पे लेटर' का विकल्प चुन सकते हैं।

पे ऑन डिलीवरी से बुक करें तत्काल टिकट

पे ऑन डिलीवरी से बुक करें तत्काल टिकट

आपको बता दें कि आईआरसीटी की पे ऑन डिलीवरी की सर्विस सिर्फ जनरल रिजर्वेशन के लिए ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे तत्काल टिकट के लिए भी लागू कर दिया गया है। इस सुविधा का लाभ उन लोगों को होगा जो टिकट तो ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं लेकिन टिकट की पेमेंट ऑनलाइन नहीं करना चाहते। इस सुविधा का लाभ वो लोग उठा सकते है, जो ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद पेमेंट कैश में करना चाहते हैं।

 बाद में पे करें पैसे

बाद में पे करें पैसे

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर irctc.payondelivery.co.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आपको अपने पैन और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। उसके बाद टिकट बुकिंग के दौरान आपको एंड्युरिल टेक्नोलॉजी के ‘pay-on-delivery' का विकल्प चुनना होगा। टिकट बुकिंग के बाद 24 घंटों के भीतर आपको भुगतान करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+