अब प्राइवेट एजेंसियों के हाथों में होगी रेलवे पूछताछ की कमान
नयी दिल्ली। रेलवे ने बड़ा बदलाव करते हुए रेलवे पूछताछ केंद्र के लिए प्राइवेट एजेंसियों से संपर्क साधा है। रेलवे की इस नई पहल के बाद अब आपके ट्रेन के आने और जाने का समय आपको प्राइवेट एजेंसियां बताएंगी। यानी कि रेलवे स्टेशनों के पूछताछ काउंटर पर अब रेलवे के कर्मचारी नहीं पब्लिक प्राइवेट एजेंसियों के कर्मचारी बैठेंगे और वहीं आपको आपके ट्रेनों के समय के बारे में बताएंगे।

हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए धनबाद समेत कई बड़े स्टेशनों पर अब पूछताछ केंद्रों पर प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी बैठेंगे। रेलवे ने ऐसा इसलिए किया है ताकि कर्मचारियों की कमियों से निपटा जा सके। फिलहाल 13 स्टेशनों के 16 इंक्वाइरी काउंटरों को निजी कंपनी को सौंपा जा रहा है। यहां अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारी काम करेंगे।
इसके लिए 18 अप्रैल को टेंडर निकाला जाएगा। जिसके बाद चुनी हुई एजेंसी के कर्माचरियों को इसके लिए ट्रैनिंग दी जाएगी। इसके लिए रेलवे ने तीन साल के टेंडर आमंत्रित किए है।












Click it and Unblock the Notifications